देश

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, चाचा को लेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पंजाब पुलिस, दो और साथियों पर लगेगा NSA

Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस अभी भी तलाश कर रही है, ताबड़तोड़ दबिश के साथ उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. इस बीच सोमवार को उसके चाचा हरजीत सिंह (Harjeet Singh) और चालक हरप्रीत सिंह ने सरेंडर किया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आज मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस की एक टीम खालिस्तान समर्थक नेता हरजीत सिंह (चाचा) को लेकर मंगलवार सुबह डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंच गई है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाब पुलिस चाचा हरजीत सिंह के अलावा वारिस पंजाब दे के कुछ तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई में गिरफ़्तार हुए आरोपियों को लेकर भी डिब्रूगढ़ जेल लेकर पहुंची है पंजाब पुलिस ने कल मामले में दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला, भगवंत सिंह सहित अन्य को गिरफ़्तार किया है.

अमृतपाल सिंह के दो साथियों पर लगेगा NSA

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के दो और सहयोगियों कुलवंत सिंह (Kulwant Singh) और गुर औजला पर एनएसए लगाया जाएगा. इन दोनों बंदियों को भी असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है. इसके अलावा अमृतपाल के 4 करीबी सहयोगियों से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) पूछताछ करेगी. जिसमें सरबजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह, गुरमीत सिंह गिल और बसंत सिंह शामिल हैं, इन सभी को भी असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक अमृतपाल के चाचा ने पंजाब पुलिस लगातार बातचीत कर रही है, कल पूछताछ में उसने बताया था कि अमृतपाल शाहकोट के बुलंदी गुरुद्वारे में हैं. इसके बाद उन्हें और अमृतपाल के ड्राइवर को 12 पोस्ट मेहतपुर ले जाया गया.

यह भी पढ़ें-   Delhi Budget 2023: दिल्ली में बजट पर पॉलिटिक्स! “केंद्र सरकार पेश नहीं होने दे रही है बजट” सीएम केजरीवाल का आरोप

कुछ जगहों पर बहाल हो सकती हैं इंटरनेट सेवाएं

खालिस्थानी समर्थक अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब में इंटरनेट की सेवा बंद की गई हैं. पंजाब लगातार तीन दिनों से उसकी तलाश कर रही है. इस दौरान पंजाब में इंटरनेट बंद ही रहेगा. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जगहों पर इंनटरनेट की सेवाओं को बहाल किया सकता है. लेकिन कुछ इलाकों में प्रतिबंध जारी रहेगा.

100 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारियां

पंजाब पुलिस अभी तक अमृतपाल के 112 समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है. अमृतपाल की तलाश में रविवार को पुलिस ने ‘फ्लैग मार्च’ किया और पूरे राज्य में तलाशी अभियान चलाया. पंजाब सरकार ने अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है. पुलिस संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

22 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

41 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago