देश

“परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद कांग्रेस जैसे दलों की राजनीतिक संस्कृति”, स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने की है. भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया.

भाजपा की आस्था जनता का विवेक

भारत को लोकतंत्र की जननी करार देते हुए मोदी ने कहा कि प्रारंभ से ही भाजपा की आस्था जनता के विवेक पर रही है और दिनों दिन वह आस्था और मजबूत होती जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया, भाजपा लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र व उसके संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है.’’ भाजपा को विकास, विश्वास और नए विचार का पर्याय बताते हुए प्रधानमंत्री ने मुफ्त राशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि सामाजिक न्याय उनकी पार्टी की विचारधारा का आधार है.

80 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव मुफ्त राशन

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में बहुत सारे दलों ने सामाजिक न्याय के नाम पर राजनीति का दिखावा किया और इन दलों के मुखिया अपने परिवार का भला करते रहे. मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने समाज की कतई चिंता नहीं की जबकि भाजपा सामाजिक न्याय को जीती है, उसकी भावना का अक्षरश: पालन करती है. 80 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव मुफ्त राशन मिलना सामाजिक न्याय का ही प्रतिबिंब है. 50 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव 5,00,000 रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना सामाजिक न्याय की ही सशक्त अभिव्यक्ति है.’’

समाज के लिए आशा की किरण

उन्होंने कहा कि भाजपा सही अर्थों में देश के दबे कुचले समाज के लिए आशा की किरण बनी हुई है. विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ऐसे दलों की संस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की रही है.
उन्होंने कहा, ‘‘जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने की है. कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना, छोटे सपने देखना और उससे भी कम हासिल करके खुशियां मनाना है. खुशी मतलब एक दूसरे की पीठ थपथपाना है.

भाजपा की राजनीतिक संस्कृति महिलाओं के जीवन को आसान बनाना

भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उससे भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी जान से खप जाना.’’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की संस्कृति में महिलाओं की चुनौतियों की परवाह ही नहीं की जाती है जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति महिलाओं के जीवन को आसान बनाना रही है. पार्टी ने अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को, बाबा साहेब डॉक्टर बी.आर. आंबेडकर की जयंती तक, विशेष सप्ताह मनाने का फैसला किया है. पार्टी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मशताब्दी- दिवस के अवसर पर अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

महामना की बगिया में काशी नरेश की अमिट छाप, BHU के मालवीय भवन में लगा चित्र; योगदान को किया गया याद

Kashi Naresh Dr Vibhuti Narayan Singh BHU: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मालवीय भवन की कुलाधिपति…

51 seconds ago

पीएम मोदी की पहल से आई खुशहाली, कोरबा की महिलाओं ने लखपति बनकर रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम पतरापारा की 108 महिलाएं पीएम मोदी…

29 minutes ago

जिसके साथ घूमने गई, उसी ने दे दी मौत की सुपारी! एयर होस्टेस मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

Air Hostess Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड में पुलिस…

32 minutes ago

सीएम योगी आदित्यनाथ को मातृशोक, पीएम मोदी ने की बात

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में…

37 minutes ago

तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का संतुलित फैसला: दीपाथून पर जलेगा कार्तिगई दीपम

सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत 24 नवंबर 2026 को मदुरै की तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी…

50 minutes ago