देश

UP News: फिर विवादों में फंसी DM नेहा जैन, बेटे के बर्थडे केक पर थी भगवान की तस्वीर, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन एक और विवाद में फंस गई हैं, इस बार अपने बेटे के जन्मदिन के केक को लेकर. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैन के बेटे के बर्थडे केक पर भगवान की तस्वीर और त्रिशूल था. 1 अप्रैल को जन्मदिन समारोह के दौरान काटे गए केक की तस्वीरें पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के नाम पर विरोध प्रदर्शन किया है. जिलाधिकारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि केक पर छवि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के एक सुपर हीरो की थी, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

अमित पांडेय ने लगाया आरोप

उन्होंने कहा, इसके इस्तेमाल का मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन अगर किसी को ऐसा लगा हो तो मैं माफी मांगती हूं. वीएचपी गौरक्ष प्रमुख आदित्य शुक्ला और राज्य सरकार के कर्मचारियों की संयुक्त परिषद के जिला संयोजक अमित पांडेय ने आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी ने घटना के बारे में बात करने के लिए उन्हें अपने आवास पर बुलाया और फिर उनके मोबाइल फोन जबरन छीन लिए गए. दोनों नेताओं ने कहा कि उन्हें सात घंटे बैठाया गया और अगले दिन उनके मोबाइल फोन वापस कर दिए गए.

हमारी संस्कृति और विरासत का अपमान

विहिप के गौरक्ष प्रमुख ने इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति और विरासत का अपमान है. उधर, अमित पांडेय ने बताया कि उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात को सौंपी है. वहीं जिलाधिकारी ने कहा है कि निजी जीवन की तस्वीरें साझा करना निजता का हनन है. उन्होंने कहा, मैंने कानपुर देहात के एसपी को पत्र लिखकर इस बात की जांच का अनुरोध किया है कि तस्वीरें कैसे लीक हुईं. जांच से पता चलेगा कि इसके पीछे कौन लोग थे.

पुलिस दोनों शिकायतों की कर रही जांच

कानपुर देहात एसपी बी.बी.टी.जीएस. मूर्ति ने कहा कि पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है. गौरतलब है कि जिला मजिस्ट्रेट उस समय विवादों में आ गए थे, जब फरवरी में एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई थी और उसी समय एक समारोह में जैन की नृत्य का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया था.

-आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी की पहल से आई खुशहाली, कोरबा की महिलाओं ने लखपति बनकर रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम पतरापारा की 108 महिलाएं पीएम मोदी…

20 minutes ago

जिसके साथ घूमने गई, उसी ने दे दी मौत की सुपारी! एयर होस्टेस मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

Air Hostess Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड में पुलिस…

23 minutes ago

सीएम योगी आदित्यनाथ को मातृशोक, पीएम मोदी ने की बात

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में…

29 minutes ago

तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का संतुलित फैसला: दीपाथून पर जलेगा कार्तिगई दीपम

सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत 24 नवंबर 2026 को मदुरै की तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी…

42 minutes ago

सिंगरौली में भूपेंद्र सिंह राजन की हत्या के बाद बवाल, पुलिस ने आधी रात को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा; कई नेता हिरासत

Singrauli Murder Case: सिंगरौली में भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या के बाद परिजनों ने…

59 minutes ago