देश

चंपई सोरेन की जासूसी करने के आरोपों को लेकर झारखंड में सियासी बवाल, भाजपा ने जांच की मांग की

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सरकार द्वारा स्पेशल ब्रांच के माध्यम से चंपई सोरेन की जासूसी करना निजता और सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री चंपई सोरेन की कथित तौर पर झारखंड पुलिस के जरिये जासूसी कराए जाने के मामले पर सियासी बवाल मच गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले की जांच कराने के लिए हाईकोर्ट के जस्टिस की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने की मांग की है.

संवेदनशील मामला

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सरकार द्वारा स्पेशल ब्रांच के माध्यम से चंपई सोरेन की जासूसी करना निजता और सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है.

उन्होंने इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘चंपई दादा का हनी ट्रैप कराने के लिए किसी महिला को भी लगाए जाने की बात आ रही है. लगता है हेमंत जी का इतना नैतिक पतन हो गया है कि सत्ता पाने के लिए पिता समान चंपई दादा, लोबिन हेंब्रम, मां समान सीता सोरेन भाभी तो क्या अपने परिवार के भी किसी व्यक्ति की बलि लेने से परहेज नहीं करेंगे.’

डरे हुए हैं हेमंत सोरेन

मरांडी ने इसे सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का उदाहरण बताते हुए कहा, ‘यह प्रकरण प्रमाणित करता है कि चंपई जी के झामुमो छोड़ने से हेमंत सोरेन कितने असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हेमंत सोरेन डरे हुए हैं. जब उनको एहसास हो गया है कि वे अब अपने दम पर चुनाव जीत कर नहीं आ रहे तो वह सरकारी पैसे और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग अपना राजनीतिक हित साधने के लिए कर रहे हैं.’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस किसी के भी आदेश से मंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य राजनीतिक लोगों की जासूसी करवाई जा रही है, सरकार उसे तुरंत निलंबित करे.


ये भी पढ़ें: बिहार: युवक के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालने के मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार


संविधान विरोधी कृत्य

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने भी इसे सनसनीखेज और संविधान विरोधी कृत्य बताया है. उन्होंने कहा, ‘चंपई सोरेन जी की अपनी ही सरकार पिछले कई महीनों से जासूसी कर रही थी. स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारियों को उनका पीछा करते दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा है, जिन्होंने उच्च अधिकारियों व राजनेता के निर्देश पर ऐसा करने की बात कबूली है. हैरानी की बात यह है कि इस प्रकरण में एक महिला के भी संलिप्त होने की बात सामने आयी है. ऐसा तो मुगल काल में होता था जब लोग सत्ता के लिए अपने सगे संबंधियों तक की बलि चढ़ाने को तैयार रहते थे. क्या झारखंड में एक परिवार ‘संविधान व संस्थानों’ से भी बड़ा हो गया है.’

झारखंड के दो सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

चंपई सोरेन की जासूसी के आरोप में झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर को मंगलवार (27 अगस्त) की शाम दिल्ली के ताज होटल में पकड़ा गया. इन दोनों को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने की पुलिस को सौंपा गया है. उनके खिलाफ चंपई सोरेन ने एफआईआर भी दर्ज कराई है.

इस बात का खुलासा असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया.

हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया को बताया कि इन दोनों सब इंस्पेक्टर ने स्वीकार किया है उन्हें संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति ने जासूसी का टास्क सौंपा था. चंपई सोरेन की एक-एक गतिविधि की रेकी करने की ड्यूटी में उन्हें झारखंड पुलिस के आईजी प्रभात कुमार ने लगाया था. सरमा ने इसे प्राइवेसी पर हमले का बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी जांच की मांग की है.

हनीट्रैप की कोशिश

सरमा के मुताबिक, झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच के ये दोनों सब इंस्पेक्टर बीते 18 अगस्त को भी चंपई सोरेन को फॉलो कर रहे थे, जब वे दिल्ली आए थे. इस बार 26 अगस्त को चंपई सोरेन जब कोलकाता से फ्लाइट के जरिये दिल्ली आए तो दोनों सब-इंस्पेक्टर भी उसी फ्लाइट पर सवार थे. इसके बाद होटल ताज में भी उन्होंने उसी फ्लोर पर कमरा लिया, जिस फ्लोर पर चंपई सोरेन, उनके पीएस और उनके करीबी लोग ठहरे थे.

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम चंपई सोरेन के लोगों ने इन दोनों को तब पकड़ा, जब वे उनकी तस्वीरें खींच रहे थे. सरमा ने कहा कि इन दोनों के साथ एक महिला भी उनके कमरे में पहुंची थी. ऐसे में यह हनीट्रैप की कोशिश का भी मामला हो सकता है. दोनों सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया, जो इस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि पूर्व सीएम और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपई सोरेन ने झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है. वे 30 अगस्त को रांची में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

29 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago