देश

Pope Francis funeral: पोप फ्रांसिस का आज होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Pope Francis funeral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस (Pope Francis) को श्रद्धांजलि अर्पित करने गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के माध्यम से भारत की ओर से संवेदनाएं प्रकट कीं.

Pope Francis को पीएम ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू के एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “राष्ट्रपति जी भारत की जनता की ओर से परम पावन पोप फ्रांसिस (Pope Francis) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. समाज के प्रति उनकी सेवा को विश्व सदैव याद रखेगा.”

राष्ट्रपति मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू की पोप के शव पर पुष्प अर्पित करती हुई फोटो पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में परम पावन पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की.” राष्ट्रपति मुर्मू पोप के अंतिम संस्कार समारोह में भाग लेने के लिए वहां पहुंची हैं . राष्ट्रपति के साथ अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डि’सूजा भी गए हैं.

21 अप्रैल को हुआ था निधन

पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को 88 वर्ष की उम्र में स्ट्रोक और हृदय गति रुकने से हुआ था. उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया है. शनिवार को अंतिम संस्कार समारोह में दुनिया भर के नेता और हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे. पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन भारत ने भी राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान भारत का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- रोजगार मेला कार्यक्रम में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, PM Modi बोले- भारत आज जो कीर्तिमान गढ़ रहा है उसमें हर वर्ग की भागीदारी

बता दें कि पोप फ्रांसिस (Pope Francis) पिछले कुछ महीनों से लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां निमोनिया और एनीमिया का इलाज किया गया. इसके अलावा, वे करीब पांच सप्ताह तक फेफड़ों में संक्रमण की वजह से अस्पताल में रहे. इलाज के दौरान वेटिकन ने जानकारी दी थी कि उनके रक्त परीक्षण में किडनी से जुड़ी कुछ चिंताजनक स्थितियां दिखाई दी थीं. हालांकि, उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और 14 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

35 seconds ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

14 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

19 minutes ago

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…

39 minutes ago

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

59 minutes ago