देश

राधारानी पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिरे कथावाचक प्रदीप मिश्रा, संतों का विरोध जारी, दी गई ये बड़ी चेतावनी

Pradeep Mishra Radharani Controversial Statement: श्री कृष्ण प्रिया राधा रानी को लेकर सिहोर के कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ मथुरा से लेकर अयोध्या तक का संत समाज खड़ा हो गया है.

इसको लेकर कथावाचक प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह भक्तों से पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि राधा रानी कहां की रहने वाली है तो भक्तों ने कहा बरसाने की. इस पर राधारानी के मायके पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदीप मिश्रा ने कहा कि राधारानी बरसाना की नहीं थी. उनकी शादी छात्रा गांव में हुई थी. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि श्री कृष्ण की पत्नियों में राधा का नाम नहीं आता है.

ये भी पढ़ें-Monsoon Arrival: तेज धूप और भीषण गर्मी से जाने कब मिलेगी राहत…दिल्ली-यूपी, बिहार-झारखंड में इस तारीख को आ रहा है मानसून

इसी के बाद से प्रदीप मिश्रा लगातार घिरते हुए नजर आ रहे हैं. राधारानी भक्त प्रेमानन्द महाराज पहले ही प्रदीप मिश्रा को जमकर खरी-खोटी सुना चुके हैं. उनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. तो वहीं अब अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जिस तरह कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बयान दिया है उससे पूरा संत समाज आहत है.

10 दिन के अंदर मांगें माफी

अयोध्या के जगत गुरु परमहंस आचार्य ने प्रदीप मिश्रा को चेतावनी देते हुए कहा है कि 10 दिनों के अंदर प्रदीप मिश्रा देश के सभी साधु-संतों से माफी मांगे नहीं तो उनकी कथा भारत में नहीं होने देंगे. इसके अलावा अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी प्रदीप मिश्रा का विरोध किया है और कहा है कि धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक राधा रानी बरसाने की थी. शास्त्रों में इसका वर्णन भी है सब लोग जानते हैं कि राधा रानी का घर बरसाने में था. भगवान कृष्ण और राधा का संबंध शाश्वत है.

मुगल काल में हमारे धार्मिक ग्रंथों के साथ किया गया खिलवाड़

पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आगे ये भी कहा है कि प्रदीप मिश्रा के बयान से पूरा संत समाज दुखी है. उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो सके वह क्षमा मांग लें. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मुगल काल में हमारे धार्मिक ग्रंथो के साथ खूब खिलवाड़ किया गया. वहां आपने कुछ पढ़ लिया होगा लेकिन प्रदीप मिश्रा को सोच समझ कर बयान देना चाहिए.

उनकी तो पुरानी आदत है

राधारानी के विवाद को लेकर राष्ट्रवादी बाल संत दिवाकर आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह एक अच्छे कथा वाचक है लेकिन विवादित बयान देना प्रदीप मिश्रा की पुरानी आदत है. पूरे देश में छाने के लिए वह ऐसा करते हैं. उनको ऐसा नहीं करना चाहिए. पूरी दुनिया जानती है कि राधारानी बरसाने की हैं. फिर भी उन्होंने विवादित बयान दिया. इससे पूरा संत समाज आहत है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली बनेगी साबरमती! बदलेगी यमुना की तकदीर, क्या है 9000 करोड़ का प्लान?

Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…

7 minutes ago

रावण आज भी जिंदा? गरबा खेलने गई बच्ची से दरिंदगी, विरोध करने पर जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…

8 minutes ago

प्रियंका गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक में बनी रणनीति, अगले 3-4 दिनों में सपा को सौंपी जा सकती है संभावित सीटों की सूची

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…

14 minutes ago

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

33 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

35 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

50 minutes ago