बृहस्पति देव, चंद्रम देव और राशिचक्र
Gajakesari Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मिलने से बनने वाले योग का खास महत्व है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कई बार जब दो ग्रह एक राशि में मिलते हैं तो खास योग का निर्माण होता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्रवार 14 जून को गजकेसरी योग बनने जा रहा है. दरअसल चंद्र ग्रह 14 जून को कन्या राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि पर शुभ ग्रह गुरु की पंचम दृष्टि पड़ने वाली है. ऐसे में गुरु की इस दृष्टि से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. गुरु-चंद्रमा से बनने वाले गजकेसरी योग का कुछ राशियों पर सकारात्मक और लाभकारी प्रभाव पड़ेगा.
गुरु-चंद्रमा के पंचम दृष्टि से बनने वाला मंगलकारी गजकेसरी योग मिथुन राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है. गजसेकरी राजयोग के शुभ प्रभाव से सुख के साधनों में वृद्धि होगी. इसके साथ ही मानसिक तौर पर भी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. इसके अलावा घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का निपटारा होगा. वाहन की खरीद सकते हैं. संतान पक्ष के कोई शुभ समाचार मिलेगा. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. जिसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा.
गजकेसरी राजयोग कर्क राशि से जुड़े जातकों (राशि वालों) को भी मिलने जा रहा है. 14 जून को जब गुरु-चंद्रमा से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा तो कर्क राशि से संबंधित लोगों को विशेष लाभ मिलना शुरू होगा. इस योग के शुभ प्रभाव से जहां नौकरी में प्रमोशन की राह आसान होगी, वहीं बिजनेस में भी खास आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. इस दौरान कार्यस्थल पर जो भी कार्य मिलेंगे उसे पूरी तनमयता के साथ पूरा करेंगे. कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. करियर को लेकर अच्छा निर्णय लेंगे. छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी. विदेश जाने का भी योग बनेगा. धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं.
गजकेसरी योग धनु राशि से जुड़े लोगों के सुख-सुविधा बढ़ाने वाला साबित होगा. कॉर्पोरेट में जॉब करने वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित होगा. करियर में उन्नति के लिए किए गए तमाम प्रयास सार्थक साबित होंगे. जो भी नया कार्य शुरू करेंगे उसमें लाभ होगा. सामजिक कार्यों से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे. सरकार की तरफ से आर्थिक लाभ का योग है.
यह भी पढ़ें: बुध की राशि में प्रवेश करेगा शुक्र ग्रह, कल से शुरू होने वाले हैं इन 7 राशियों के सुनहरे दिन
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ मंगल-राहु का खतरनाक अंगारक योग, अब चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बढ़ेगी आमदनी
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…