देश

कर्नाटक के हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने यौन उत्पीड़न वीडियो मामले में पहली बार रखा अपना पक्ष, कहा- सच्चाई जल्द ही सामने आएगी

कथित यौन उत्पीड़न वीडियो मामले में कर्नाटक के हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने पहली बार अपना पक्ष रखा है. प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न, सैकड़ों सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करने, धमकाने और साजिश रचने के आरोप हैं. कई वीडियो वायरल होने के बीच प्रज्वल रेवन्ना के जर्मनी जाने की बात सामने आई है. सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने लिखा, “पूछताछ में शामिल होने के लिए मैं बेंगलुरु में मौजूद नहीं हूं, इसलिए मैं अपने वकीलों के जरिए सीआईडी बेंगलुरु के संपर्क में हूं. सच्चाई जल्द ही सामने आएगी.”

SIT के सामने पेश होने के लिए सात दिन का मांगा समय 

हासन में मतदान होने के तुरंत बाद विदेश गये रेवन्ना ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष उपस्थित होने के लिए सात दिन का समय मांगा है.
कर्नाटक पुलिस ने उनसे कथित रूप से जुड़े करीब 3000 अश्लील वीडियो एवं तस्वीर वायरल होने के बाद पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित की है. सांसद प्रज्वल ने एसआईटी में शामिल पुलिस उपाधीक्षक को लिखे गये पत्र को अपने वकील अरुण जी के माध्यम से साझा किया. पत्र में उन्होंने एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा है और विदेश में होने का हवाला दिया है.

सच्चाई की जीत होगी

कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं जनता दल सेक्युलर (जदएस) गठबंधन के प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना ने कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्रक्रिया देते हुए कहा कि सच्चाई की जीत होगी. वह कई महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर जांच का सामना कर रहे हैं. वह हासन के मौजूदा सांसद हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री एवं जदएस के शीर्षस्थ नेता एच. डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर जारी एक पोस्ट में अपनी बात कही. पूर्व विधायक एवं मंत्री एच. डी. रेवन्ना एवं उनके बेटे प्रज्वल के खिलाफ होलेनारसिपुरा में उनकी घरेलू सहायिका की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. महिला ने यौन उत्पीड़न करने सहित यह भी आरोप लगाया कि प्रज्वल ने उसकी बेटी को वीडियो कॉल किया और आपत्तिजनक तरीके से उससे बात की जिसके बाद उसने (उसकी बेटी ने) फोन पर उसे ‘ब्लॉक’ कर दिया.
Rohit Rai

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

48 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago