मनोरंजन

बाहुबली देखिए अब नए अंदाज में, एसएस राजामौली ने एनिमेटेड सीरीज ‘Baahubali Crown Of Blood’ की घोषणा की

निर्देशक एस.एस. राजमौली (SS Rajamouli) ने “बाहुबली” फिल्म के दो भागों पर आधारित एनिमेटेड सीरीज “बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड” (Baahubali Crown Of Blood) की घोषणा की है. यानी एक बार फिर दर्शकों को ‘बाहुबली’ का तोहफा मिलने वाला है. उनकी इस सीरीज का टाइटल ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ है और डायरेक्टर एसएस राजामौली ने ये घोषणा खुद की है. ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद इस सीरीज के बारे में जानकर फैन्स की इक्साइट्मन्ट डबल हो गई है. हालांकि इस सीरीज की खास बात ये है कि ये पूरी तरह से एनिमेटेड होने वाली है.

बाहुबली द क्राउन ऑफ ब्लड

निर्देशक एस एस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया उकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस सीरीज की घोषणा दी है. इस सीरीज का नाम है ‘बाहुबली द क्राउन ऑफ ब्लड’. यह एक एनिमेटेज सीरीज है. इस फिल्म की क्या कहानी होगी और इसके कलाकार कौन होंगे, अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है. इसमें कौन से कलाकारों की आवाज और लुक को दिखाया जाएगा ये कहना मुश्किल होगा, लेकिन ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ की अनाउंसमेंट के बाद फैन्स काफी उत्साहित हैं और इसकी कहानी जानने के लिए भी बेताब हैं.

राजमौली ने शेयर की वीडियो

राजमौली ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर सीरीज के नाम से जुड़ा टीजर साझा किया, जिसके बैकग्राउंड में साफ-साफ बाहुबली के नारे सुनाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि, “जब महिष्मति के लोग उनका नाम जपते हैं तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती. बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड, एक एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर जल्द ही आएगा!”

जानें कहा रिलीज होगी ये फिल्म

बता दें कि राजामौली ने साल 2015 में प्रभास के साथ बाहुबली: द बिगनिंग बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, फिर 2017 में बाहुबली (Baahubali 2) आई. इस फिल्म ने भी खूब कमाया है. वहीं फैंस ये जानने के लिए मरे जा रहे हैं कि ये ओटीटी पर आएगी या फिर बड़े पर्दे पर, खैर आने वाले दिनों में इसके बारे में फैंस को पता चल ही जाएगा. सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट में लिख रहे हैं, सुपर बाहुबली. एक यूजर ने सवाल किया कि ये क्या नेटफ्लिक्स पर आएगी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

12 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

33 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

49 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago