आज यानी 27 दिसंबर के दिन सिख धर्म के दशम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का पावन प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्रकाश उत्सव पर शुभकामनाएं दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर हम श्रद्धा और विनम्रता के साथ उन्हें नमन करते हैं. वे साहस, करुणा और त्याग के सजीव प्रतीक हैं.
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे कहा, उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने तथा मानव गरिमा की रक्षा के लिए प्रेरित करती हैं. श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का दर्शन आज भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करता है.
कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने पास्ट में उन्होंने ये भी कहा कि इस वर्ष के शुरुआत में तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब की मेरी यात्रा की कुछ तस्वीरें हैं. जहां मुझे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पावन जोड़ साहिब के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ.
गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन सिख इतिहास ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का अहम अध्याय है. उन्होंने अन्याय, अत्याचार और ज़ुल्म के खिलाफ खड़े होकर समाज को यह संदेश दिया कि धर्म का अर्थ केवल पूजा नहीं, बल्कि सत्य और इंसानियत की रक्षा भी है. खालसा पंथ की स्थापना कर उन्होंने समानता, साहस और भाईचारे की भावना को मजबूत किया.
उनका यह विचार कि “सवा लाख से एक लड़ाऊं” आज भी लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सही के पक्ष में खड़े होने की प्रेरणा देता है. गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी अपने युग में थी, और यही कारण है कि उनका प्रकाश पर्व पूरे देश में श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर से राष्ट्रपति भवन तक: 14 साल के ‘वंडर बॉय’ वैभव सूर्यवंशी का जलवा, राष्ट्रपति ने दिया सर्वोच्च बाल सम्मान
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…