Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Prakash Parv

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने 'इक ओंकार' के संदेश को मानवता की एकता का प्रतीक बताते हुए प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा की भावना अपनाने की अपील की.

सिख धर्म के सबसे पवित्र और महान उत्सव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में शुभकामनाएं देते हुए मानव कल्याण के उस शाश्वत संदेश को याद किया है.

Guru Angad Dev Ji Prakash Parv Amit Shah Message: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि गुरु जी ने गुरुमुखी लिपि का विकास किया और लंगर परंपरा के जरिए समाज में समानता और एकता का संदेश दिया.

सिख धर्म के सातवें गुरु गुरु हर राय साहिब जी के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने गुरु जी के त्यागपूर्ण जीवन, लंगर-संगत की परंपरा और मानवता की सेवा में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को करुणा और संवेदनशीलता का मार्ग दिखाती हैं.

सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. पीएम मोदी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक हैं.

गुरु नानक जयंती, सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाई जाती है. गुरु पर्व या प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाने वाला यह सिख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है. हर साल, गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो 5 नवंबर को पड़ती है.