प्रशांत किशोर
Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अभी समस्तीपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान वे लगातार सीएम नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमलावर रहे हैं. वहीं प्रशांत किशोर ने रविवार को एक बार फिर जेडीयू पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के अध्यक्ष ललन सिंह ने कुछ महीने पहले ये बयान दिया था कि बिहार के जितने पत्रकार सरकार के खिलाफ लिख रहे हैं, ये शराब माफिया से जुड़े लोग हैं और ये सभी पत्रकार शराबबंदी के खिलाफ है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि क्या बिहार के पत्रकार ऐसे हैं? JDU के अध्यक्ष ऐसा इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि उनके अंदर अहंकार आ गया है. JDU के नेताओं के अंदर इतना अहंकार आता कहां से है. लोकतंत्र में इतना अहंकार इन नेताओं के अंदर तब आता है जब उन्हें ये एहसास हो जाए कि हमारी कुर्सी जा नहीं सकती.
प्रशांत किशोर ने कहा कि पत्रकारों की हालत बिहार में वो है कि आप सबका दुख लिख सकते हैं, अपना दुख छोड़कर. आज पत्रकारों की जो दुर्दशा है बिहार में वो बहुत खराब है. हम यहां एक साल से बिहार में घूम रहे हैं और पत्रकारों से मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: PM Modi ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का किया शिलान्यास, बोले- विपक्ष के लोग ना खुद कुछ करेंगे ना करने देंगे…
बिहार के सीएम पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “2015 के बाद जो घटना हुई है नीतीश कुमार ने देखा कि जनता चाहे किसी को वोट दे, चाहे वो RJD को वोट दे, चाहें कांग्रेस को…या फिर निर्दलीय को… घुम-फिरकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनना है. नीतीश कुमार ने कहीं न कहीं ये सोच लिया है और समझ लिया है. वे कभी भाजपा का दामन तो कभी राजद की लालटेन पकड़कर मुख्यमंत्री बन गए, बिहार की क्या हालत हो रही, ये कभी ध्यान नहीं दिया.” प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार की अंतिम पारी चल रही है और जितने महीने बचे हैं वो जोड़ लें, इसके बाद उनका कोई गणित नहीं चलने वाला है.”
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…