खेल

अर्शदीप सिंह बन चुके हैं नो बॉल और वाइड के ‘धुरंधर’, Team India को हो रहा भारी नुकसान

Arshdeep Singh: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आजकल चर्चा में है. यह चर्चा उनके नो और वाइड गेंद को लेकर है. टीम इंडिया के साथ-साथ क्रिकेट के फैंस उनकी इस प्रकार की बॉलिंग से परेशान हैं. अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बाद से वे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक नो बॉल और वाइड बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. फैंस कह रहे हैं कि लग रहा है कि अर्शदीप सिंह नो और वाइड बॉल फेंकने के धुरंधर बन गए हैं. सिंह के इस असफलता के कारण टीम इंडिया को भारी नुकसान भी हो रहा है.

Arshdeep Singh ने 2022 से अब तक दिए हैं 43 अतिरिक्त रन

अर्शदीप सिंह के डेब्यू के बाद से अभी तक की बात करें तो उन्होंने कुल 43 अतिरिक्त रन दिए हैं. इनमें कुल 27 पारियों में 15 नो बॉल और 28 वाइड बॉल शामिल हैं. वे सबसे अधिक नो बॉल फेंकने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक नो बॉल फेकने के मामले में अर्शदीप शीर्ष पर हैं वहीं, दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के गेंदबाज तस्कीन अहमद(संयुक्त रूप से) हैं. उन्होंने कुल 21 पारियों में 05 नो बॉल दिए हैं.

बता दें कि अभी भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का अर्शदीप सिंह भी हिस्सा हैं. इस नजरिए से उनकी बॉलिंग पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs WI 2ndT20: गुयाना में भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, Team India करेगी कमबैक की कोशिश, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2022 से अब तक सबसे अधिक नो और वाइड बॉल फेंकने वाले टॉप 5 गेंदबाज

अर्शदीप सिंह(भारत)- इन्होंने कुल 27 पारियों में 15 नो और 28 वाइड बॉल फेंककर 43 अतिरिक्त रन दिए हैं.
तस्कीन अहमद(बांग्लादेश)- इन्होंने कुल 21 पारियों में 05 नो और 20 वाइड बॉल फेंककर 25 अतिरिक्त रन दिए हैं.
लुंगी एंगिडी(दक्षिण अफ्रीका)- इन्होंने कुल 14 पारियों में 05 नो और 16 वाइड बॉल फेंककर 21 अतिरिक्त रन दिए हैं.
ओडियन स्मिथ(वेस्टइंडीज)- इन्होंने कुल 20 पारियों में 04 नो और 25 वाइड बॉल फेंककर 29 अतिरिक्त रन दिए हैं.
अकील हुसैन(वेस्टइंडीज)- इन्होंने कुल 22 पारियों में 04 नो और 08 वाइड बॉल फेंककर 12 अतिरिक्त रन दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

7 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

18 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

25 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

2 hours ago