देश

UP News: श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मचा कोहराम

श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर एक वाहन के पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरने से उसमें सवार छह नेपाली नागरिकों की मौत हो गई. ये लोग एक ही परिवार से थे. पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज शहर स्थित त्रिभुवन चौक इलाके के कुछ लोग शनिवार को कार से संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे और शनिवार शाम को सभी बलरामपुर और श्रावस्ती होते हुए नेपालगंज वापस जा रहे थे.

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि देर रात रास्ते में श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में स्थित सीताद्वार के पास उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और एक पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में गिर गया. सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में एक ही परिवार के नीलांश (36), उसकी बहन नीति (20), दीपिका (35) तथा इसी परिवार की तीन और डेढ़ वर्षीय दो बच्चियों की घटनास्थल पर मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही उत्साह में आए कांग्रेसी, INDIA गठबंधन की बैठक में होगा भव्य स्वागत, Congress बना रही नई रणनीति

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं

इसके अलावा वैभव (36) नामक व्यक्ति की बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बहराइच के नानपारा कस्बा निवासी वाहन चालक अजय मिश्र (25) का बहराइच मेडिकल कालेज में इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

3 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

11 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

54 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago