पीके का अनुमान
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान में अब एक महीने से भी कम समय शेष है, और चुनावी रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने सीटों के अनुमान को लेकर एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में, PK ने उन सर्वे को खारिज किया जो NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह NDA की कुल सीटों का अनुमान तो नहीं लगा सकते. हालांकि, उन्होंने नितीश कुमार के पार्टी JDU के साथ ही अन्य दलों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है.
बता दें राजनीतिक सलाह देने वाले प्रशांत किशोर इस बार खुद चुनावी मैदान में उतरे हैं. उन्होंने अपनी पार्टी जन सुराज के सिंबल पर प्रत्याशियों को उतारा है. हालांकि, उन्होंने पूरी तरह से अपनी जीत का भी दावा नहीं किया है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) की सीटों की संख्या पर उन्होंने एक कठोर दावा किया है. PK के अनुसार, जहां पिछले चुनाव में JDU ने 42 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार उनकी सीटें और भी कम होंगी. PK ने दावा किया कि नीतीश की पार्टी 25 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी.
ये भी पढ़ें: चिराग पासवान का सोशल इंजीनियरिंग! सवर्णों को 35% टिकट, राजपूत-यादव पर बड़ा दांव
PK ने न केवल नीतीश कुमार की JDU के लिए 25 से कम सीटों का कठोर अनुमान लगाया है, बल्कि यह भी स्पष्ट किया है कि बीजेपी को भी अपनी पिछली 74-75 सीटों से कम मिलेंगी और तेजस्वी यादव की RJD भी 25 से 35 सीटों के बीच सिमट जाएगी. यह कैलकुलेशन सीधे तौर पर नीतीश कुमार के घटते स्वास्थ्य, 5 साल की एंटी इनकंबेंसी और जन सुराज द्वारा 110 सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने के फैक्टर पर आधारित है
PK के इस दावे का सार यह है कि बिहार को बदलने की इच्छा रखने वाले 3-4 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन ही निर्णायक होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि यह चुनाव किस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देता है, या क्या PK का ‘जन सुराज’ इन तीन प्रमुख पार्टियों के गणित को वास्तव में बिगाड़ने में सफल हो पाता है.
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…