देश

Bihar News: पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर असल मुद्दों से भटकाया जा रहा ध्यान, बेनामी संपत्ति पर जबाव दें अशोक चौधरी- प्रशांत किशोर

Bihar News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राजद की रैली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को ‘फिक्स्ड मैच’ करार दिया. उन्होंने कहा कि यह सब चुनावी ड्रामा है, लेकिन असली मुद्दों पर कोई बात नहीं होती.

जहानाबाद में मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “जो लोग प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, या फिर जिन्हें भाजपा ‘गालिबाज’ कह रही है, चुनाव के लिए उनका यह ‘फिक्स्ड मैच’ है. जनता इसमें उलझ जाएगी, लेकिन कोई यह नहीं बोलेगा कि महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में बिहारी लड़कों को दी जाने वाली गालियों को कैसे रोका जाए.”

उन्होंने आगे कहा, “तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जबकि तेजस्वी की मां राबड़ी देवी बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को अपना भाई कहती हैं. यह जनता को बेवकूफ बनाने का तरीका नहीं है, तो क्या है?”

अगर मैंने गलत कहा है तो मुझे जेल भेजें

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर बेनामी संपत्ति जुटाने के आरोपों को फिर से दोहराया. उन्होंने कहा, “अशोक चौधरी ने 200 करोड़ की जमीन को अलग-अलग समय पर खरीदा है और अब उन्हें बिहार की जनता को यह बताना चाहिए कि उनमें से कौन सी प्रॉपर्टी सही है और कौन सी गलत है. बेनामी संपत्ति पर मैंने जो कहा है, उसका जवाब उन्हें देना होगा. अगर मैंने गलत कहा है तो मुझे जेल भेजें और मुझ पर मानहानि का केस करें. नहीं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “उनकी ही पार्टी के नीरज कुमार ने कहा है कि अगर उन पर आरोप लगा है तो उनको सामने आकर जवाब देना चाहिए.”


ये भी पढ़ें: Bihar News: तेजस्वी यादव की यात्रा में पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द, बीजेपी ने बोला तीखा हमला


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

39 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago