दुनिया

मोरक्को पहुंचे राजनाथ सिंह, भारत के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय रक्षा मंत्री का दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचे. यह मोरक्को का दौरा करने वाले किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ऐतिहासिक यात्रा है. इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. रक्षा मंत्री अपने प्रवास के दौरान द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और रक्षा एवं सामरिक सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

राजनाथ सिंह, मोरक्को के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री अब्देलतीफ लौदियी के आमंत्रण पर वहां गए हैं. उनकी यह यात्रा आधिकारिक तौर पर 22 सितंबर से शुरू होगी. यह भारतीय रक्षा मंत्री की उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी, जो भारत और मोरक्को के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग को रेखांकित करती है.

यहां राजनाथ सिंह की मौजूदगी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को के बेरेचिड में व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (डब्‍ल्‍यूएचएपी) 8 बाई 8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन होगा. यह संयंत्र अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है.

मोरक्को के रक्षा मंत्री के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति का परिचायक भी है. रविवार को कासाब्लांका स्थित मोहम्मद वी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर राजनाथ सिंह का स्वागत कैसाब्लांका की मिलिट्री कमांड के हेड वाली और मोरक्को में भारत के राजदूत संजय राणा ने किया.

डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह यहां रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए मोरक्को के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. वे औद्योगिक सहयोग के अवसरों के लिए लगाने मोरक्को के उद्योग एवं व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से भी मुलाक़ात करने वाले हैं.

राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे. राजनाथ सिंह की इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक समझौता पर हस्ताक्षर होने हैं. गौरतलब है कि बीते वर्षों में भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कैसाब्लांका बंदरगाह पर रुकते रहे हैं, और यह समझौता इन संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगा.


ये भी पढ़ें: Bihar News: तेजस्वी यादव की यात्रा में पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द, बीजेपी ने बोला तीखा हमला


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

8 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

14 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

16 minutes ago

‘राष्ट्रपति की बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे राहुल’, बीजेपी का पलटवार, CJP प्रोटेस्ट से क्या है लिंक?

Rahul Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर BJP…

26 minutes ago

‘लस्ट स्टोरीज दिखाई और रात 11:40 बजे तक घर पर लिया वाइवा…’ तेजी से वायरल हो रहे कांग्रेस सांसद के गंदे किस्से

JNU Professor Sacked: छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने और देर रात घर पर वाइवा लेने…

27 minutes ago