देश

UP News: लूडो में मकान मालिक से खुद को ‘हार’ गई महिला, दो बच्चों की है मां, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लूडो खेलने की लत एक महिला के लिए तब खराब साबित हो गई, जब उसने खुद को ही दांव पर लगा दिया. जयपुर में काम करने वाले उशके पति द्वारा भेजे गए पैसों से रेनू जुआ खेलती थी. लूडो खेलने के दौरान महिला के पास शर्त लगाने के लिए पैसे नहीं थे, तो वो अपने मकान मालिक से लूडो में खुद को ही दांव पर लगा ली और हार गई.

ये मामला नगर कोतवाली के देवकली मुहल्ले की है. जहां रेनू नाम की महिला को लूडो खेलने की लत थी. वो रोज अपने मकान मालिक के साथ गेम खेलती थी. इसी दौरान एक दिन वे दोनों लूडो खेल रहे थे और सट्टा लगा रहे थे. उस दिन महिला के पास सट्टा लगाने के लिए पैसे नहीं थे तो वो खुद को ही दांव पर लगा दिया.

लूडो में खुद को हारने की जानकारी पति दी

खुद को लूडो में हारने के बाद रेनू ने फोन कर अपने पति को आपबीती बताई. इस बात से उसका पति भी हैरान हो गया. उसके बाद महिला का पति जयपुर से प्रतापगढ़ पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. साथ ही इस घटना की जानकारी पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया. जो अब वायरल हो रहा है.

पति भेजता था हर महीने पैसे

लूडो में हारी महिला के पति का दावा है कि वो देवकली में किराए के मकान में रहता था. छह महीने पहले वो जयपुर काम करने गया. अपनी पत्नी रेनू को रुपये भेजता रहा, जिसे वो जुए में लगा लेती थी. पैसे खत्म होने के बाद, उसने खुद को लूडो में दांव लगाया और हार गई.

मकान मालिक के साथ रहने लगी है रेनू- पति

जानकारी के मुताबिक, महिला के दो बच्चे हैं. पति का कहना है कि रेनू अब मकान मालिक के साथ रहने लगी है. पति ने कहा कि मैंने उसे छोड़ने की कोशिश की, लेकिन वो ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें : Viral Video: घोड़ी पर चढ़कर आई दुल्हन, तोड़ी परंपरा, खूब नाचे घरवाले और रिश्तेदार, Video वायरल

वहीं, इस मामले पर पुलिस अधिकारी सुबोध गौतम ने कहा कि हम उस व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और जैसे ही हम उससे संपर्क करेंगे, हम जांच शुरू कर देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

29 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago