मनोरंजन

Bhojpuri Cinema: पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहती भोजपुरी की ये एक्ट्रेस, Khesari Lal Yadav को बताया नंबर 1 एक्टर

Yamini Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) का नाम काफी मशहूर है. यामिनी अपने अभिनय के साथ साथ अपनी बातों को बेबाकी के साथ रखने के लिए भी जानी जाती हैं. ऐसे में उन्होंने अपने एक हालिया इंटरव्यू में अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए नजर आईं हैं. खेसारी लाल यादव को उन्होंने भोजपुरी का नंबर वन एक्टर बताया और साथ ही बताया कि उन्हें इस इंडस्ट्री में कैसे फिल्में मिलीं.

खेसारी लाल ने की मदद

यामिनी ने बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन के नाम से बुलाते हैं और साथ ही खेसारी 2 भी उन्हें कहा जाता है. इसकी वजह है यामिनी की हाइट. उनकी हाइट 5 फुट 11 इंच है, ऐसे में भोजपुरी फिल्मों में उन्हें काम नहीं मिलता था. उन्हें काम देने से सभी साफ मना कर देते थे, क्योंकि भोजपुरी फिल्मों में लंबे हीरो की संख्या कम है. ऐसी में खेसारीलाल ही थे, जिन्होंने यामिनी की काफी मदद की थी.

ये भी पढ़ें- Sofia Hayat Pics: सोफिया हयात ने दोस्तों संग की लेट नाइट बर्थडे पार्टी, ट्रांसपेरेंट सीक्वेंस ड्रेस में फैंस के उड़ाए होश

खेसारी की तारीफ

बता दें कि खेसारी ने यामिनी सिंह को लेकर कहा था कि उन्हें लंबी हीरोइनें अच्छी लगती हैं. इतना ही नहीं, खेसारी ने यामिनी के साथ एक भोजपुरी फिल्म में काम भी किया था. यामिनी ने बताया कि खेसारी के साथ जब वो फिल्म में काम करने वाली थी, तो उनके स्टारडम को देखकर वो काफी डरी हुई थीं, लेकिन खेसारी जब फिल्म की सेट पर आए तो सबसे पहले उन्होंने सभी को गले से लगाया. जो यामिनी को काफी पसंद आई.

पवन की फिल्मों में हीरोइनों के लिए काम नहीं

वहीं पवन सिंह को लेकर उनका कहना है कि उनकी फिल्मों में हीरोइनों के लिए काम नहीं होता, क्योंकि उनकी फिल्मों में एक्शन और हीरो की कहानी के बाद ही हीरोइन के लिए कुछ करने को बचता है. उन्होंने कहा कि पवन सिंह की फिल्मों में तीन-तीन हीरोइनें होती हैं, ऐसे में उस फिल्म में आपके पास करने के लिए कुछ बचता ही नहीं है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पवन सिंह अपने दम पर फिल्म चलाते हैं. यामिनी ने आगे कहा कि एक बार वो पवन सिंह से मिली थीं. उनके साथ एक फिल्म में काम कर रही थीं, लेकिन बाद में वो फिल्म बंद हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 minute ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

50 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago