देश

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद गैंग के सक्रिय गुर्गे अजय खुराना को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहरण और रंगदारी मांगने का आरोप

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की मौत के बाद भी पुलिस लगातार उसके गुर्गों व करीबियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में उसके गैंग के सक्रिय सदस्य अजय खुराना (Ajay Khurana) को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर कभी अतीक के खास रहे बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने अपहरण व रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था. तो वहीं प्रयागराज पुलिस इसी मामले में अतीक के बेटों उमर और अली अहमद की रिमांड पहले ही बनवा चुकी है.

बता दें कि इसी मामले में अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटों के खिलाफ भी नामजद एफआईआर बिल्डर ने दर्ज कराई है. तो वहीं अजय खुराना के खिलाफ बिल्डर द्वारा अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराए जाने के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी. मालूम हो कि, इस मामले में शहर के खुल्दाबाद थाने में अप्रैल में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. फिलहाल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी प्रयागराज शहर के कालिंदीपुरम स्थित घर के पास से की है. तो वहीं इस केस में यूपी पुलिस का भगोड़ा सिपाही एहतेशाम करीम अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है. इसको लेकर कई पुलिस टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- Viral Video: इस निर्दलीय विधायक ने चमकाए लोगों के जूते, बोले- वोटर से छोटा होता है MLA

इन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

बता दें कि बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम के कभी माफिया अतीक अहमद से बड़े अच्छे सम्बंध थे और वह उसके लिए काम करता था. उसके ऊपर भी प्रयागराज में तमाम मुकदमे दर्ज हैं. 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से मोहम्मद मुस्लिम उसके ही परिवार व गुर्गों के खिलाफ हो गया और फिर माफिया के जेल में बंद दोनों बेटों अली अहमद व उमर पर अपहरण और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज करवा दिया. इसके साथ ही उसने इसी केस में असाद कालिया, एहतेशाम करीम, अजय खुराना और मोहम्मद नुसरत के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था. इस मामले में नुसरत को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है तो वहीं खुल्दाबाद जेल में बंद अतीक के दोनों बेटों और असाद कालिया का रिमांड बनवाया गया है.

20 लाख देकर बचाई थी जान

इन सभी लोगों पर बिल्डर ने आरोप लगाया था कि, इन लोगों ने उससे देव घाट झलवा में स्थित 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी मांगी थी, जिसे उसने नहीं दिया तो उसका अपहरण कराने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. बिल्डर ने आरोप लगाया था कि, उस पर अली और उमर के नाम जमीन करने का दबाव बनाया जा रहा था. इसी के साथ बिल्डर ने ये भी आरोप लगाया था कि, उमेश पाल हत्याकांड से पहले आरोपियों ने उसे अगवा कर चकिया स्थित अतीक के दफ्तर में ले जाकर मारपीट भी की थी. पुलिस को दिए बयान में बिल्डर ने बताया है कि, उस वक्त बीस लाख रुपये देकर उसने अपनी जान बचाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago