देश

Caste Census Issue In UP: “भाजपा सरकार छोड़े राजनीति…” जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Caste Census Issue In UP: बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना के आंकड़े जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा है. विपक्षी दलों के साथ ही एनडीए से सहयोगी दल भी भाजपा सरकार को घेर रही है तो वहीं इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा को नसीहत दी है और राजनीति छोड़कर जातीय जनगणना कराने की बात कही है. उन्होंने जातीय जनगणना को देश की तरक्की का रास्ता बताया है.

अपने अधिकारिक X  (ट्विटर हैंडल) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, “बिहार जाति आधारित जनगणना प्रकाशित : ये है सामाजिक न्याय का गणितीय आधार.” इसी में आगे लिखा है, “जातिगत जनगणना 85-15 के संघर्ष का नहीं बल्कि सहयोग का नया रास्ता खोलेगी और जो लोग प्रभुत्वकामी नहीं हैं बल्कि सबके हक़ के हिमायती हैं, वो इसका समर्थन भी करते हैं और स्वागत भी.” इसी के साथ भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “जो सच में अधिकार दिलवाना चाहते हैं वो जातिगत जनगणना करवाते हैं. भाजपा सरकार राजनीति छोड़े और देशव्यापी जातिगत जनगणना करवाए.”

ये भी पढ़ें- India Canada Conflict: “कनाडा अपने 40 राजनयिकों को 10 अक्टूबर तक वापस बुलाए, वरना…”, भारत ने दी हिदायत

इसी ट्वीट में उन्होंने आगे कहा है, “जब लोगों को ये मालूम पड़ता है कि वो गिनती में कितने हैं तब उनके बीच एक आत्मविश्वास भी जागता है और सामाजिक नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ एक सामाजिक चेतना भी, जिससे उनकी एकता बढ़ती है और वो एकजुट होकर अपनी तरक़्क़ी के रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी दूर करते हैं, नये रास्ते बनाते हैं और सत्ताओं और समाज के परम्परागत ताक़तवर लोगों द्वारा किए जा रहे अन्याय का ख़ात्मा भी करते हैं.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि,” इससे समाज बराबरी के मार्ग पर चलता है और समेकित रूप से देश का विकास होता है. जातिगत जनगणना देश की तरक़्क़ी का रास्ता है.” अपनी बात को विराम देते हुए उन्होंने कहा है, “अब ये निश्चित हो गया है कि PDA ही भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेगा.”

जातीय जनगणना में अपनों से ही घिरी भाजपा

बता दें कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर भाजपा अपनों से ही घिर गई है. केवल विपक्षी दल ही नहीं एनडीए के घटक दल अपना दल (एस) और सुभासपा ने भी जातीय जनगणना कराने की मांग कर रही है, लेकिन इसको लेकर भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर पलटवार कर परिवारवाद का आरोप लगाया है और तमाम सवाल भी खड़े किए हैं. सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए और कहा कि बिहार सरकार ने किस नियम के आधार पर जातीय जनगणना कराई है. इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस, सपा, आरजेडी पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

57 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago