देश

Gorakhpur: ‘धर्म एक ही है, सिर्फ सनातन, बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति’, गोरखनाथ मंदिर में बोले सीएम योगी

Gorakhpur: सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) ने गोरखपुर (Gorakhpur) में स्थित गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 54वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 9वीं पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लिया. इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “धर्म एक ही है, वह है सनातन धर्म, बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं.” सीएम ने आगे कहा, सनातन धर्म मानवता का धर्म है. यदि सनातन धर्म पर आघात होगा तो विश्व की मानवता पर संकट आ जाएगा.

बता दें कि युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 54वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 9वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता कथा का आयोजन मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में किया गया था. सोमवार को कथा ज्ञानयज्ञ का विश्राम सत्र था. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तो वहीं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “श्रीमद्भागवत का सार समझने के लिए विचार में संकीर्णता नहीं होनी चाहिए. संकुचित सोच वाले विराटता का दर्शन नहीं कर सकते.” इसी के साथ उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कहा कि,” इस कथा ज्ञान यज्ञ में सातों दिन पूरी तन्मयता के साथ आप सभी ने कथा का श्रवण किया यह निश्चित ही जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन का कारण बनेगा.”, वहीं इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के विचार सुने.

ये भी पढ़ें- Sanatan Dharma: सीएम योगी के बयान पर उदित राज का पलटवार, बोले- सनातन धर्म कुछ नहीं, जाति ही शाश्वत

दो तीन घंटे में नहीं बांधा जा सकता

इस मौके पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “भागवत कथा तो अपरिमित है. इसे दिन या घंटों में बांधा नहीं जा सकता है.” वह आगे बोले,” यह कथा सनातन रूप से प्रवाहित होती रहेगी और हम सभी श्रद्धालु भागवत रस का जीवन में पान करते रहे हैं.” इसी के साथ उन्होंने भारत में जन्म लेने वालों को कहा कि, ” सभी भारतवासियों को गौरव की अनुभूति करनी चाहिए कि हमने भारत में जन्म मिला है. क्योंकि, भारत में जन्म लेना दुर्लभ है और उसमें भी मनुष्य का शरीर पाना और भी दुर्लभ है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago