होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
Washington Sundar, IPL 2023
Washington Sundar ruled out of IPL 2023: “गरीबी में आटा गीला” होना, किसे कहते हैं ये कोई जाकर सनराइजर्स हैदराबाद से पूछे क्योंकि पहले ही IPL 2023 में संघर्ष करती नजर आ रही SRH को एक बड़ा झटका लगा है. IPL 2023 पॉइंट्स टेबल में SRH 9वें नंबर पर है. अब इस टीम के लिए हारना मना है. मगर हैदराबाद की किस्मत इन दिनों उनके खेल से भी ज्यादा बुरी है. दरअसल, SRH ने ये जानकारी दी है कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इंजर्ड है और पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं.
SRH को लगा बड़ा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये एक बड़ा झटका है. सुंदर के लिए ये सीजन अच्छा नहीं रहा. वह अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी कौशल से कोई महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे पाए. पहले छह मैचों में उनको कोई विकेट नहीं मिला. हालाकि, सुंदर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लय हासिल की और 24 देकर 3 विकेट लिए. इसी मैच में 24 वर्षीय बल्ले से काफी उपयोगी थे. उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: राजस्थान से CSK चाहेगी ‘बदला’, अपने ही घर में दूसरी हार की फजीहत से RR को है बचना, जानें मैच प्रीव्यू
सनराइजर्स ने ट्वीट कर दी जानकारी
एसआरएच ने गुरुवार को ट्वीट किया, घुटने में चोट की वजह से वाशिंगटन सुंदर आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं. इस सीजन में सात मैचों में सुंदर ने 60 रन बनाए और तीन विकेट लिए. 2016 के चैंपियन एसआरएच सात मैचों में केवल दो जीत के साथ तालिका में नौवें स्थान पर हैं. वे 29 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेंगे.
INPUT-आईएएनएस
सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…
Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…
Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…