सपा विधायक पूजा पाल ने जारी किया बयान
SP MLA Pooja Pal: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में पिछले कई दिनों से सपा विधायक पूजा पाल के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं. जिसको लेकर पूजा पाल ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बयान जारी किया है. सपा विधायक पूजा पाल ने कहा है कि ” मैं किसी भी पार्टी में नहीं जा रही हूं. ये सब राजनीतिक दलों की साजिश है. ऐसी अफवाहें उड़ाकर लोग मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
पूजा पाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ” ऐसी खबरें असत्य और बेबुनियाद हैं. मैं किसी भी पार्टी में नहीं जा रहा हूं, सब राजनीतिक दलों की साजिश है. मैं समाजवादी पार्टी में ही हूं, मेरी छवि को लोगों के बीच धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है.
गौरतलब है कि पूजा पाल 2007 और 2012 में प्रयागराज की पश्चिमी सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक रह चुकी हैं. पूजा पाल माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को भी शिकस्त दे चुकी हैं. हाल के दिनों में पूजा पाल को लेकर चर्चा की जा रही थी कि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाली हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…