Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Prayagraj: सपा विधायक पूजा पाल ने बीजेपी में शामिल होने की खबरों को लेकर जारी किया बयान, बोलीं- समाजवादी पार्टी छोड़कर मैं…

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में पिछले कई दिनों से सपा विधायक पूजा पाल के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं.

सपा विधायक पूजा पाल ने जारी किया बयान

Edited by Nitish Pandey

SP MLA Pooja Pal: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में पिछले कई दिनों से सपा विधायक पूजा पाल के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं. जिसको लेकर पूजा पाल ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बयान जारी किया है. सपा विधायक पूजा पाल ने कहा है कि ” मैं किसी भी पार्टी में नहीं जा रही हूं. ये सब राजनीतिक दलों की साजिश है. ऐसी अफवाहें उड़ाकर लोग मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

पूजा पाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ” ऐसी खबरें असत्य और बेबुनियाद हैं. मैं किसी भी पार्टी में नहीं जा रहा हूं, सब राजनीतिक दलों की साजिश है. मैं समाजवादी पार्टी में ही हूं, मेरी छवि को लोगों के बीच धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है.

माफिया अतीक अहमद को चुनाव हरा चुकी हैं पूजा पाल

गौरतलब है कि पूजा पाल 2007 और 2012 में प्रयागराज की पश्चिमी सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक रह चुकी हैं. पूजा पाल माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को भी शिकस्त दे चुकी हैं. हाल के दिनों में पूजा पाल को लेकर चर्चा की जा रही थी कि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाली हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest