देश

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी शुरू, शीर्ष अधिकारी ले रहें हैं जायजा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है. शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा. इसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. कार्यक्रम स्थल पर अभी टेंट, कुर्सियां, साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है. शीर्ष अधिकारी पूरी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. कार्यक्रम स्थल कैसे रहेगा, इसकी रूपरेखा पहले ही निर्धारित की जा चुकी थी.

27 साल बाद बीजेपी ने दर्ज की है जीत

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही है. इसे देखते हुए कार्यक्रम की शोभा और आकर्षण में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसका पूरा खास ख्याल रखा जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी. इसमें यह फैसला किया जाएगा कि किसे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जाएगी. वैसे अभी इस पद को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है. विधायक दल की बैठक संपन्न होने के बाद जिसे मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपे जाने का फैसला किया जाएगा, वह शपथ लेगा.

आप को मिलीं मात्र 22 सीटें

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुए थे. इसके बाद नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को हुई थी.  दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटकर रह गई थी और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago