देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी फिल्म Sitaare Zameen Par, आमिर खान और उनकी टीम रही मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया. इस अवसर पर फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता आमिर खान समेत फिल्म की पूरी टीम भी मौजूद रही.

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ विशेष रूप से उन व्यक्तियों की कहानियों को केंद्र में रखती है, जो न्यूरोडायवर्जेंट स्थितियों से जूझते हैं. यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि समाज में विविधता, समानता और समावेश के महत्व को भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है.

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देखी. इस फिल्म में न्यूरोडायवर्जेंट स्थितियों से पीड़ित वास्तविक लोगों को दिखाया गया है, जो विविधता, समानता और समावेश का संदेश देती है. फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता आमिर खान भी फिल्म के पीछे की टीम के साथ स्क्रीनिंग में मौजूद थे.”

आमिर खान फिल्म में डाउन सिंड्रोम’ वाले युवाओं की टीम के हैं कोच

‘सितारे जमीन पर’ फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में आमिर खान ने जूनियर बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा का किरदार निभाया है, जो छोटे कद का है, लेकिन घमंडी इंसान है. वह अपनी मां के साथ रहता है, जिसका किरदार एक्ट्रेस डॉली अहलूवालिया ने निभाया है. फिल्म में आमिर की पत्नी के किरदार में जेनेलिया डिसूजा हैं.

खेल संस्थान से निलंबित होने के चलते गुलशन अरोड़ा अपनी जिंदगी में गुम हो जाते हैं. एक रात वह शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं और पकड़े जाने पर हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं. इस मामले में अदालत उन्हें जेल भेजने के बजाय, कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाती है, जिसमें उन्हें ‘डाउन सिंड्रोम’ वाले युवाओं की एक बास्केटबॉल टीम बनाकर उन्हें टूर्नामेंट के लिए तैयार करना होता है.

इस टीम में सुनील (आशीष पेंडसे), सतबीर (आरुष दत्ता), लोटस (आयुष भंसाली), शर्मा जी (रिषि शहानी), गुड्डू (गोपी कृष्ण के. वर्मा), राजू (ऋषभ जैन), बंटू (वेदांत शर्मा), गोलू (सिमरन मंगेशकर), करीम (संवित देसाई) और हरगोविंद (नमन मिश्रा) हैं. शुरू में गुलशन इन्हें ‘पागल’ समझता है और गुस्से और झुंझलाहट के साथ पेश आता है, पर छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे उसका दिल बदल देती हैं.

फिल्म की कहानी ने डाउन सिंड्रोम और न्यूरो डाइवर्जेंस जैसे बेहद संवेदनशील विषय पर लोगों का ध्यान खींचा है.


ये भी पढ़ें: PM मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के बीच टेलीफोन पर बातचीत, द्विपक्षीय साझेदारी को और गहराने पर जोर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago