खेल

Ind-Eng Test Series: बेन डकेट का तूफानी शतक, लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया

Ind-Eng Test Series: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला था. बेन डकेट की 149 रन की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉले और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी कर जीत की मजबूत नींव रखी. जैक क्रॉले 65 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन, पिछली पारी में 62 रन पर आउट हुए डकेट ने 170 गेंद पर 21 चौके और 1 छक्के की मदद से 149 रन की बेहतरीन पारी खेली.

इन दोनों के विकेट गिरने के बाद पिछली पारी के शतकवीर ओली पोप (8 रन) और हैरी ब्रूक (0) का विकेट 253 के स्कोर पर बैक-टू-बैक गिरा. ऐसा लगा कि भारत मैच में वापसी कर सकता है. लेकिन, जो रुट और कप्तान बेन स्टोक्स ने 5वें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. स्टोक्स 33 रन बनाकर 5वें विकेट के रूप में तब आउट हुए जब टीम का स्कोर 302 था.

इसके बाद जो रूट और जेमी स्मिथ ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और 71 रन की साझेदारी कर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी. रूट 53 और जेमी स्मिथ 44 पर नाबाद लौटे. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिए.

काम न आया ऋषभ पंत का दोनों पारियों में शतक

भारतीय टीम दूसरी पारी में 364 रन पर ही सिमट गई थी. दूसरी पारी में भारत की तरफ से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक लगाया था. राहुल ने 137 और पंत ने 118 रन बनाए थे. इंग्लैड की तरफ से ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट लिए थे. जबकि, शोएब बशीर ने 2 और क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए थे.

इंग्लैंड अपनी पहली पारी में भारत से छह रन से पिछड़ गई थी. इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 465 रन पर सिमटी थी. ओली पोप ने 106 जबकि हैरी ब्रूक ने 99 रन की पारी खेली थी. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और सिराज ने 2 विकेट लिए थे.

भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे. पहली पारी में भारत की तरफ से तीन शतक लगे थे. कप्तान शुभमन गिल ने 147, उप कप्तान ऋषभ पंत ने 134 और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली थी. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और बेन स्टोक्स ने 4-4 जबकि ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर ने 1-1 विकेट लिए थे.


ये भी पढ़ें: India vs England Test Series: जो 93 सालों में न हुआ था, वो लीड्स में हो गया


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

17 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

21 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

35 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

35 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

36 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

50 minutes ago