PM Modi speaks with PM of Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत दोस्ताना माहौल में हुई, जिसमें भारत और मॉरीशस के बीच पुराने और मजबूत रिश्तों को और आगे ले जाने पर चर्चा हुई. पीएम मोदी और पीएम रामगुलाम ने इस दौरान ‘एन्हांस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ यानी उन्नत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.
बातचीत में खासतौर से विकास सहयोग, क्षमतावृद्धि (capacity building), रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों देशों के बीच इन क्षेत्रों में पहले से ही अच्छा खासा सहयोग है, जिसे अब और बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से काम होगा.
Pleased to speak with my friend, Prime Minister Dr. Navinchandra Ramgoolam. We exchanged views on further strengthening India-Mauritius Enhanced Strategic Partnership and regional developments. Mauritius remains a key partner in India’s Vision MAHASAGAR and our Neighbourhood…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 24, 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर मॉरीशस की भागीदारी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने प्रधानमंत्री रामगुलाम की सक्रिय भूमिका और उनके सहयोग को सराहा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत, मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं में पूरी मदद करता रहेगा.
उन्होंने कहा कि भारत की ‘विजन महासागर’ (Vision SAGAR – Security and Growth for All in the Region) और ‘पड़ोसी पहले’ (Neighbourhood First) नीति के तहत भारत मॉरीशस के साथ हर कदम पर खड़ा रहेगा.
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण भी दिया. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भविष्य में भी वे नियमित संवाद बनाए रखेंगे और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते रहेंगे.
इस बातचीत से यह स्पष्ट है कि भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत साझेदारी ना सिर्फ वर्तमान में, बल्कि भविष्य में भी क्षेत्रीय सहयोग और साझा प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
ये भी पढ़ें: PM Modi ने श्रीनारायण गुरु को किया नमन, बोले- देश भेदभाव की हर गुंजाइश कर रहा खत्म
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

