देश

UP Global Investors Summit 2023: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का समापन समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

UP Global Investors Summit 2023: यूपी में दो दिन से चल रहे ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आज आखिरी दिन है. समापन समारोह वाल्मीकि हॉल में शाम 4 से 5.15 बजे तक होगा. इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

डबल इंजन की सरकार में यूपी विकास की नई इबारत लिखता जा रहा है. यहां चल रहे ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट पर देश-विदेश के दिग्गज कारोबारियों की नजर है. हर कोई यहां इनवेस्ट करने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है. आज यूपी में चल रहे समिट का आखिरी दिन है. जिसमें सियासत से लेकर उद्योग क्षेत्र के कई दिग्गज अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.

बात अगर आज के कार्यक्रम की करें तो सुबह 10 से 11.15 तक के बीचव्यास हॉल में यूपी द इमर्जिंग वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स हब ऑफ इंडिया में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी. वहीं भारद्वाज हॉल में यूपी ऑपर्च्युनिटीज इन एक्साइज एंड शुगर इंडस्ट्री पर चर्चा होगी. जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शिरकत करेंगे. जबकि वशिष्ठ हॉल में सेशन ऑन ई मोबिलिटी, व्हीकल एंड फ्यूटर मोबिलिटी पर संगोष्ठी होगी. जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपनी बात रखेंगे.

इसके अलावा समिट के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी समेत कई और बड़े मंत्री अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आएंगे. इस कार्यक्रम का समापन शाम 4 से 5.15 के बीच होगा. जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहेंगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Global Investors Summit 2023: ‘सिर्फ 5 सालों में बदल दी UP की पहचान’, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले PM मोदी

बता दें कि यूपी में तीन दिन चलने वाले इनवेस्टर्स समिट का शुक्रवार को पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था. इस दौरान इस समिट में पहले दिन जहां 10 सत्र का आयोजन हुआ तो वहीं दूसरे दिन 13 और आज आखिरी दिन 11 सत्र का आयोजन होगा. इस समिट को यूपी के विकास में मील का पत्थर माना जा रहा है. योगी सरकार को उम्मीद है कि समिट से यूपी में 17.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

8 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

8 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

12 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

27 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

28 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

42 minutes ago