राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी (Eid Milad-un-Nabi) के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है.
राष्ट्रपति ने दी Eid Milad-un-Nabi की बधाई
प्रेसीडेंट मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पैगंबर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन (ईद मिलाद-उन-नबी) (Eid Milad-un-Nabi) के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं. पैगंबर मुहम्मद (स.) ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है. इस पावन अवसर पर हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए भाईचारे की भावना से आगे बढ़ते रहने का संकल्प लेना चाहिए.”
पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी, के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। पैगम्बर मुहम्मद (स.) ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस पावन अवसर पर हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए भाईचारे…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 5, 2025
पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और कल्याण लाए. करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य हमें हमेशा मार्गदर्शन करें. ईद मुबारक!”
Best wishes on the occasion of Milad-un-Nabi.
May this sacred day bring with it peace and well-being in our society. May the values of compassion, service and justice always guide us.
Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2025
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार मानवता के लिए शांति, खुशी और सेवा की भावना लेकर आए.”
यह भी पढ़ें- Teachers Day: पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस की दीं शुभकामनाएं, बोले-उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं टीचर
सीएम योगी ने दी Eid Milad-un-Nabi की बधाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई दी. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “सीएम योगी ने ईद-ए-मिलादुन नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर यह पर्व मनाया जाता है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




