देश

देशभर में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का पर्व, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद अल अजहा की शुभकामनाएं दी हैं. दोनों ने एक्स पोस्ट के जरिए इसे सद्भाव और शांति के ताने बाने में बुना पर्व बताया है.

राष्ट्रपति ने दी Eid-ul-Azha की बधाई

राष्ट्रपति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा गया है, “ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. यह त्योहार बलिदान, आस्था और अनेक उदात्त आदर्शों के महत्व को समझाता है. आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें.”

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक्स हैंडल पर शुभकामना संदेश साझा किया. लिखा, “ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं.”

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस पर्व को त्याग और विश्वास का पर्व बताया है. उन्होंने लिखा- ईद-उल-अजहा निस्वार्थ त्याग, विश्वास और क्षमा के महान मूल्यों का जश्न मनाता है. जैसा कि हम इस खुशी के अवसर का जश्न मनाते हैं, हम सभी मजबूत भाईचारे को बढ़ावा देने और एक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में काम करने के लिए एकजुट हों. ईद मुबारक!

यह भी पढ़ें- शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिकी अधिकारियों से मिला भारतीय प्रतिनिधिमंडल, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर की चर्चा

बसपा प्रमुख मायावती ने भी ईद-उल-अजहा की बधाई देशवासियों को दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, “देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को ईद-उल-अजहा त्योहार की दिली मुबारकबाद एवं सुख, शांति व समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago