लीगल

महिला एडीजे की चाइल्ड केयर लीव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड हाई कोर्ट को पुनर्विचार का आदेश

झारखंड की एक महिला एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट से महिला जज की याचिका पर दोबारा विचार करने को कहा है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि हाई कोर्ट को पिछले फैसले के प्रभाव में आए बिना महिला जज की याचिका पर पुनर्विचार करें. एकल अभिभावक महिला न्यायिक अधिकारी ने झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है.

कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट को दिया आदेश

कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के वकील को तीन दिन में निर्देश प्राप्त करने का आदेश दिया है. कोर्ट अगले सप्ताह इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. महिला जज द्वारा दायर याचिका में हाई कोर्ट द्वारा चाइल्ड केयर अवकाश को अस्वीकार किए जाने को चुनौती दी गई है. जिसपर पिछली सुनवाई याचिकाकर्ता के वकील ने कहा था कि याचिकाकर्ता एकल अभिभावक समाज के सबसे निचले तबके से आती है, वह अनुसूचित जाति से है. उन्होंने 4000 से अधिक मामलों का निपटारा किया है.

सीजेआई ने पूछे कई सवाल

सीजेआई ने पूछा था कि क्या वह विधवा है, जिसपर वकील ने कहा कि नही, कोर्ट ने यह भी जानना चाहा था कि आखिर हाई कोर्ट क्यों नही गई? जिसका जवाब देते हुए वकील ने कहा कि हाई कोर्ट में छुट्टियां चल रही है. कोर्ट ने पूछा था कि हाई कोर्ट में वेकेशन बेंच नही बैठती है क्या? वकील ने कहा था कि छुट्टियों के दौरान इसे तत्काल नहीं सुना जाएगा. दायर याचिका में कहा गया है कि उनका तबादला हो गया है.

उन्होंने अपने बच्चे की देखभाल के लिए 10 जून से दिसंबर तक छुट्टी मांगी थी. लेकिन उनके आवेदन को रद्द कर दिया गया. पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को यह भी बताया था कि संबंधित जज एकल माता हैं और वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट के अधीन कार्यरत हैं. वह झारखंड हाई कोर्ट के अधीन है और एकल माता है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 seconds ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

38 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago