देश

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा, मुझे बताया गया है कि ये ओडिशा में अब तक की सबसे बड़ी बिजनेस समिट है. पहले के मुकाबले 5-6 गुणा ज्यादा निवेशक इस बिजनेस समिट में हिस्सा ले रहे हैं. मैं इसके लिए ओडिशा सरकार और ओडिशा के लोगों को बहुत बधाई देता हूं.

पूर्वी भारत देश का ग्रोथ इंजन- पीएम

उन्होंने कहा, मैं पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानता हूं और ओडिशा की इसमें एक बड़ी भूमिका है. इतिहास साक्षी है कि जब ग्लोबल ग्रोथ में भारत की एक बड़ी हिस्सेदारी थी तब पूर्वी भारत का एक बड़ा योगदान था. पूर्वी भारत में देश के बड़े इंडस्ट्रियल हब थे, पोर्ट थे, ट्रेड हब थे. ओडिशा की इसमें बड़ी हिस्सेदारी भी थी. ओडिशा साउथ ईस्ट एशिया में होने वाले ट्रेड का प्रमुख केंद्र हुआ करता था.

यह भी पढ़ें- व्हाइट हाउस से आ गया बुलावा! PM Modi फरवरी में जा सकते हैं अमेरिका, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी जानकारी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था के दो बड़े स्तंभ हैं. हमारा इनोवेटिव सर्विस सेक्टर और भारत के क्वालिटी प्रोडक्ट्स. देश की तेज प्रगति केवल कच्चा माल के निर्यात से संभव नहीं है. इसलिए हम पूरे इको सिस्टम को बदल रहे हैं. नए विजन के साथ काम कर रहे हैं.

कारोबारियों से पीएम की अपील

सरकार के प्रयासों के बीच मेरा आपसे कुछ आग्रह भी है. तेजी से बदलती दुनिया में आप ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को देख रहे हैं. भारत बिखरी हुई सप्लाई चेन और आयात आधारित सप्लाई चेन पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता. हमें भारत में भी एक सशक्त सप्लाई चेन बनानी है जिस पर वैश्विक उतार चढ़ाव का कम से कम असर पड़े. ये सरकार के साथ साथ इंडस्ट्री का भी बहुत बड़ा दायित्व है. इसलिए आप जिस भी क्षेत्र में हैं, उस से जुड़े MSMEs को सहायता करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago