Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

व्हाइट हाउस से आ गया बुलावा! PM Modi फरवरी में जा सकते हैं अमेरिका, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यानी की फरवरी में व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं.

Pahalgam Attack

पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो.)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यानी की फरवरी में व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते हैं. ट्रंप ने बताया कि आज रात पीएम मोदी से मेरी काफी देर तक बात हुई. ट्रंप ने भारत के साथ अच्छे संबंध होने की बात भी कही.

जीत पर ट्रंप को दी थी बधाई

बता दें कि पिछले साल अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बंपर जीत दर्ज की थी, जिसके बाद पीएम मोदी ने 7 नवंबर को फोन करके उन्हें बधाई दी थी, पीएम मोदी से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें शानदार शख्स बताते हुए कहा था कि पूरी दुनिया उन्हें प्यार करती है.

पीएम मोदी और भारत को बताया था सच्चा दोस्त

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत एक शानदार देश है और मैं पीएम मोदी और इंडिया को सच्चा दोस्त मानता हूं. दोनों नेता विश्व में शांति स्थापना के लिए मिलकर काम करने के लिए सहमति जताई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest