नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान संपन्नन हो चुका है. 17 नवंबर (शुक्रवार) को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा. इसको लेकर चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. बीजेपी और कांग्रेस पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुटी हुई है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ओबीसी कमीशन को कांग्रेस ने दशकों तक संवैधानिक दर्जा नहीं दिया. पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा.
महासमुंद में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से आए कांग्रेस के कुछ नेता मेरी जाति का प्रचार कर रहे हैं. राहुल की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वो कहते हैं कि मोदी ओबीसी है. पहले चुनाव में ये मोदी के बहाने ओबीसी समाज को चोर कह रहे थे.
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छ्त्तीसगढ़ के साहू समाज के साथ कांग्रेस ने क्या किया, यह किसी से भी नहीं छिपी है. इसलिए इनकी मानसिकता को पहचानना होगा. उन्होंंने आगे कहा कि ये वही कांग्रेस है, जिसने पंचायत से पार्लियामेंट सरकारें चलाई लेकिन ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया. ये वहीं कांग्रेस है, जिसमें ओबीसी कमीशन को दशकों तक संवैधिनिक दर्जा नहीं दिया. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि सात नवंबर को पहले चरण में जो वोटिंग हुई, उसमें कांग्रेस के झूठे गुब्बारे को फोड़ दिया है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दावा किया कि पूरा छत्तीसगढ़ आज एक स्वर में कह रहा है बीजेपी आवत है.
बता दें कि मध्य प्रदेश के नीमच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोमवार को 13 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि था कि वो जानते हैं देश में ओबीसी की आबादी कितनी है. उन्होंने कहा कि जब से वो देश में जातिगत जनगणना की बात कही है, तब से नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कहते हैं कि देश में कोई जाति नहीं है, देश में एक ही जाति है गरीब.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 15 नवंबर को लॉन्च करेंगे आदिवासी समुदाय के लिए बड़ी स्कीम, योजना पर खर्च होंगे 24 हजार करोड़
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के…
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…