अपनी पोती के साथ जो बाइडेन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Joe Biden granddaughter Security Breach: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति की पोती नाओमी बाइडेन की एसयूवी की खिड़की तोड़ने की कोशिश की, इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने फायरिंग कर दी.
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती नाओमी बाइडन की सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तैनात हैं. बताया जा रहा है कि नाओमी अपनी सिक्योरिटी के साथ जॉर्जटाउन में थीं. उनकी कार (एसयूवी) एक जगह पर पार्क थी, इसी दौरान वहां पर कुछ संदिग्ध लोग पहुंचे और नाओमी की कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा एजेंट्स गोली चला दी. हालांकि, अभी इस मामले में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
बता दें कि यूएस प्रेसिडेंट की पोती नाओमी पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेमी से शादी की थी. 29 वर्षीय नाओमी बाइडेन के बेटे हंटर की बड़ी बेटी है. नाओमी बाइडेन पेशे से वकील है. गौरतलब है कि बाइडेन की पोती का नाम उनकी बेटी के ऊपर रखा गया है, जिनकी कार हादसे में मौत हो गई थी.
नाओमी बाइडेन अपने दादा जो बाइडेन की बहुत चहेती है. साल 2020 में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में नाओमी बाइडेन ने बताया था कि उनके दादा कहीं भी रहें, वो उन्हें फोन करती हैं तो वो कहीं भी रहे, लेकिन उनका फोन तुरंत उठाते हैं. नाओमी ने बताया था कि एक बार एक स्पीच के दौरान जो बाइडेन ने उनका फोन उठाया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति की पोती का पालन-पोषण वॉशिंगटन डीसी में हुआ है. वहीं उनकी शिक्षा की बात कि जाए तो नाओमी बाइडेन ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से अंतरराष्ट्रीय रिलेशन्स में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद नाओमी ने कोलंबिया लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की है.
ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को किया बर्खास्त! लंदन पुलिस को बताई थी फिलिस्तीन समर्थक
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…
Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…