देश

Jharkhand: पीएम मोदी 15 नवंबर को जाएंगे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली, जनजातीय समूहों को देंगे 24 हजार करोड़ की सौगात

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर झारखंड जाएंगे. जहां वो जनजातीय समूहों के विकास के लिए करोड़ों की योजना की सौगात देंगे. इस मौके पर पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू गांव भी जाएंगे. पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाने वाले पहले पीएम होंगे.

बिरसा मुंडा के जन्मस्थली जाएंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 नवंबर को सुबह साढ़े 9 बजे राजधानी रांची में स्थित भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में जाएंगे. यहां से निकलने के बाद पीएम मोदी बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे, जहां वह बिरसा भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे. नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा के जन्मस्थली जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे.

विकसित भारत संकल्प यात्रा की करेंगे शुरुआत

भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू गांव से निकलने के बाद साढ़े 11 बजे पीएम मोदी खूंटी में तीसरे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जहां वह विकसित भारत संकल्प यात्रा और प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह मिशन का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसी दौरान वह पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे.

यात्रा का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करने, स्वच्छता सुविधाएं, बिजली कनेक्शन, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, गरीबों के लिए आवास की सुविधा, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर होगा. यात्रा के दौरान संभावित लाभार्थियों का नामांकन सुनिश्चित विवरण के माध्यम से होगा.

खूंटी में विकसित भारत संकल्प भारत यात्रा के शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) वैन को हरी झंडी दिखाएंगे. शुरुआत में यह यात्रा जनजातीय आबादी वाले जिलों से शुरु होगी और अगले वर्ष 25 जनवरी तक देश के सभी जिलों को कवर करेगी.

पीएम पीवीटीजी मिशन लॉन्च करेंगे प्रधानमंत्री

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीएम पीवीटीजी) मिशन भी लॉन्च करेंगे. 24 हजार करोड़ रुपये के बजट वाले इस मिशन में पीवीटीजी परिवारों और गांवों को सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी, उनके लिए बिजली, आवाज जैसी बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जाएगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त भी नरेंद्र मोदी जारी करेंगे.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 15 नवंबर को लॉन्च करेंगे आदिवासी समुदाय के लिए बड़ी स्कीम, योजना पर खर्च होंगे 24 हजार करोड़

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

11 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

12 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

16 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

22 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

39 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

1 hour ago