देश

कांग्रेस सरकार में हुआ सबसे बड़ा फोन बैंकिंग घोटाला, अपने चहेते लोगों को हजारों करोड़ का लोन दिलवाते थे कुछ ताकतवर नेता : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 70 हजार युवाओं को रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र सौंपा. पीएम मोदी ने इस दौरान देश में 44 स्थानों पर लगाए गए रोजगार मेला को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है. ये आपके परिश्रम का परिणाम है. मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बधाई देता हूं. जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं उनके लिए यह यादगार दिन है, लेकिन साथ-साथ देश के लिए भी यह बहुत ऐतिहासिक दिवस है. 1947 में आज के ही दिन(22 जुलाई) तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था.

25 वर्ष में भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के इस अमृतकाल में सभी देशवासियों ने अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है. जैसे आपके जीवन में अगले 25 साल महत्वपूर्ण हैं वैसे ही भारत के लिए अगले 25 साल बहुत ही अहम हैं. आज दुनिया में भारत के प्रति जो विश्वास बना है, आकर्षण बना है, आज भारत की महत्वता बनी है, हम सबको मिलकर इसका पूरा लाभ उठाना है.

भारत 9 वर्षों में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना गया है

भारत सिर्फ 9 वर्षों में दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना गया है. आज हर विशेषज्ञ ये कह रहा है कि कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा. ये भारत के लिए असामान्य सिद्धि बनने वाला है. इसका मतलब हर सेक्टर में रोजगार बढ़ने वाला है और हर व्यक्ति की आय भी बढ़ने वाली है.

कांग्रेस ने किया फोन बैंकिंग घोटाला

उस समय(9 साल पहले) ये फोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागिरकों के लिए नहीं था. उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवाया करते थे. ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था…ये फोन बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र, देशभर में 44 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

अर्थव्यवस्था के विस्तार में हमारे बैंकिंग सेक्टर की भी अहम भूमिका होती है. आज भारत उन देशों में से एक है, जहां का बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत माना जाता है. मगर 9 वर्ष पहले ऐसी स्थिति नहीं थी. जब सत्ता का स्वार्थ राष्ट्रहित पर हावी होता है तब कैसी बर्बादी होती है, देश में कई उदाहरण हैं. हमारी बैंकिंग सेक्टर ने तो पिछली सरकार के दौरान इस बर्बादी को महसूस किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

6 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

6 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago