देश

सीमा हैदर और सचिन की बिगड़ी तबियत, डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज, पिता बोले- कमजोरी के चलते बात नहीं कर पा रहे दोनों

Seema Haider-Sachin Meena: पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर की शुक्रवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई. सीमा के प्रेमी सचिन मीना ने ये जानकारी दी. उसने बताया कि सीमा अभी बात नहीं कर पा रही है. पड़ोसियों का भी कहना है कि सीमा हैदर की तबियत खराब हो गई है. रात को डॉक्टर आए थे, उन्होंने दवाएं दी हैं. अगर सही नहीं होती है तबियत तो अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. इसके साथ ही सचिन के पिता का कहना है कि अभी वो किसी से बात नहीं कर रही है. क्योंकि बीमार होने से कमजोरी महसूस हो रही है. सीमा के अलावा सचिन की तबियत भी खराब हो गई है. दोनों का इलाज चल रहा है.

पबजी खेलने के दौरान हुआ प्यार

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से बिना वीजा के भारत में घुसी थी. सचिन और सीमा की जान-पहचान पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी. दोनों के बीच धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और प्यार परवान चढ़ने लगा. सीमा सचिन के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने अपने पति को छोड़ दिया और बच्चों के साथ भारत आ गई.

यह भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: PM मोदी और RSS को लोगों की जिंदगी की चिंता नहीं, सिर्फ अपनी छवि की फिक्र, ओवैसी ने मणिपुर हिंसा को लेकर बोला हमला

यूपी एटीएस ने सचिन और सीमा हैदर से कई घंटों तक पूछताछ की

भारत आने की खबर मिलते ही जांच एजेंसियां अलर्ट हो गईं. लोग सीमा को पाकिस्तानी जासूस बताने लगे. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर यूपी एटीएस ने भी सचिन और सीमा हैदर से कई घंटों तक पूछताछ की. हालांकि अभी सीमा हैदर के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिले हैं. सीमा हैदर और सचिन से मिलने के लिए लोगों का हुजूम उनके गांव में उमड़ रहा है. गांव के लोगों का कहना है कि सीमा हैदर है उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. गावं के लोग पूरा सपोर्ट में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago