देश

‘मेरा तमिलनाडु के साथ मजबूत रिश्ता’, इंटरव्यू में पीएम मोदी ने एकता यात्रा में अपनी भागीदारी को किया याद

PM Recalls Ekta Yatra: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले तमिलनाडु के थांथी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, ईडी की कार्रवाई, विदेश नीति, नई संसद में सेंगोल की स्थापना, एकता यात्रा और तमिल भाषा के बारे में बात की. पीएम ने तमिल भाषा और व्यंजनों को लेकर कहा कि तमिलनाडु की महान विरासत के साथ अन्याय किया गया है.

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है फिर भी हमें इस बात पर गर्व नहीं है. इसका गुणगान पूरे विश्व में होना चाहिए. जिस प्रकार के तमिल व्यंजनों का राजनीतिकरण हुआ उसी प्रकार भाषा का भी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब देश का हर कोना विकास में भागीदार बने. विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें सबसे पहले राज्य का विकास करना होगा.

पीएम ने एकता यात्रा में अपनी भागीदारी को किया याद

इंटरव्यू के दौरान पीएम ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में शुरू हुए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘एकता यात्रा’ में अपनी भागीदारी को याद किया. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के संयोजक थे. वहीं, डॉ. मुरली मनोहर जोशी भाजपा के अध्यक्ष थे. यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह और राजगुरु के भाइयों राजिंदर सिंह और देवकीनंदन से राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त किया. जिसको 26 जनवरी 1992 को श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया गया था. उस वक्त परमवीर चक्र विजेता कांस्टेबल अब्दुल हामिद के बेटे जुबैद अहमद, अली हसन और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे.

इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्या बोले PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने थांथी टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड के सवाल पर कहा कि इससे फंडिंग के संबंध में एक स्पष्ट तस्वीर मिलती है और राजनीतिक दल अधिक जवाबदेह होते हैं.

साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से पूछा गया कि 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी 400 से ज्‍यादा सीटें जीतने के बारे में कितना आत्मविश्‍वास है. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि देश की जनता, भाजपा और एनडीए के लिए ऐसी ही जीत की आकांक्षा रखती है. पीएम ने कहा कि उनका ध्यान 2047 में भारत को विकसित बनाने पर है.

इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से इस बात पर भी चर्चा हुई कि ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां राजनेताओं का पीछा कर रही हैं. इस विषय पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईडी ने देश में 7,000 मामले दर्ज किए हैं. जिनमें से सिर्फ 3 फीसदी ही राजनेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago