देश

प्रोफ़ेसर एम. ज़ेड. आबदीन जामिया हमदर्द का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त, कब तक संभालेंगे यह बड़ी ज़िम्मेदारी?

नई दिल्ली: जामिया हमदर्द (सरकार द्वारा सहायता प्राप्त डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी), नई दिल्ली ने प्रोफ़ेसर एम. ज़ेड. आबदीन को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति (Officiating Vice-Chancellor) नियुक्त किया है। उन्होंने 31 अगस्त 2026 को प्रो. असगर अली, कार्यवाहक कुलपति, से कार्यभार ग्रहण किया। वे UGC (Institutions Deemed to be Universities) Regulations, 2023 के प्रावधानों के अनुसार नियमित कुलपति के पदभार ग्रहण करने तक कुलपति के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

प्रोफ़ेसर एम. ज़ेड. आबदीन स्कूल ऑफ केमिकल एंड लाइफ साइंसेज (SCLS) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर हैं। वे चार दशकों के शोध अनुभव तथा तीन दशकों से अधिक के अध्यापन अनुभव वाले प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं प्रशासक हैं। विश्वविद्यालय में अपने दीर्घकालीन कार्यकाल के दौरान उन्होंने SCLS के डीन, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख, सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक, वित्त अधिकारी, बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष तथा कार्यकारी परिषद और अकादमिक परिषद के सदस्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे राजस्थान स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। प्रोफ़ेसर आबदीन ने वर्ष 1991 में इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI), नई दिल्ली से पादप शरीर क्रिया विज्ञान (Plant Physiology) में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की, जिसमें जैव रसायन (Biochemistry) एवं आणविक जीव विज्ञान (Molecular Biology) उनके गौण विषय रहे। इससे पूर्व उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में एम.एससी. एवं बी.एससी. की उपाधियां प्राप्त कीं।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से किया जा चूका है सम्मानित

प्रोफ़ेसर आबदीन ने 54 शोधार्थियों का पीएच.डी. पर्यवेक्षक के रूप में तथा 31 शोधार्थियों का सह-पर्यवेक्षक के रूप में मार्गदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 98 एम.एससी. शोध प्रबंधों का भी मार्गदर्शन किया है। उन्होंने अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, जापान, चीन, मॉरीशस, सऊदी अरब, मलेशिया, ईरान और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, वैज्ञानिक कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक संवादों में सहभागिता की है। विज्ञान, शिक्षा एवं शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को 12 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित किया गया है। इनमें जे.जे. चिनॉय गोल्ड मेडल अवॉर्ड (2025), विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा बायो स्पेक्ट्रम पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें पादप विज्ञान (Plant Science) के क्षेत्र में अत्यधिक उद्धृत एवं प्रभावशाली वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी स्थान प्राप्त हुआ है।

जामिया के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने दी बधाई

जामिया हमदर्द के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने प्रोफ़ेसर एम. ज़ेड. आबदीन को कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोफ़ेसर आबदीन का व्यापक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव तथा प्रभावी नेतृत्व जामिया हमदर्द के विकास, प्रगति, उत्कृष्टता एवं शैक्षणिक उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

-भारत एक्सप्रेस

निसार अहमद

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago