देश

ईडी की बड़ी कार्रवाई, दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे इकबाल मिर्ची की करोड़ों की संपत्ति जब्त

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी रहे इकबाल मिर्ची के परिवार को एक बड़ा झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इकबाल मिर्ची की करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली हैं. जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के खेतवाड़ी इलाके में स्थित पट्ठे बापूराव मार्ग पर एक प्रमुख प्लॉट नंबर 998 भी शामिल है, जो दिल्ली दरबार होटल के पास है.

गंभीर धाराओं में दर्ज मामले के तहत कार्रवाई

ईडी का कहना है कि मिर्ची के परिवार ने इन संपत्तियों को किसी तीसरे पक्ष के नाम पर ट्रांसफर करने की कोशिश की थी ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई से बचा जा सके. यह कार्रवाई IPC, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज मामलों के आधार पर की गई थी, जिसमें मिर्ची और अन्य आरोपियों को शामिल किया गया था.

दाऊद के साथ करता था काम

80 और 90 के दशक में इकबाल मिर्ची दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर ड्रग्स और अन्य सामानों की तस्करी करता था. इस तस्करी से उसने बड़ी संपत्ति बनाई थी और कई हत्याओं में भी उसका हाथ था. वह 80 के दशक में यूएई भागा और बाद में ब्रिटेन चला गया, लेकिन उसकी तस्करी की गतिविधियां जारी रहीं.

इकबाल मिर्ची की मौत के बाद उसके बेटों आसिफ और जुनैद ने उसके अवैध कारोबार को संभाल लिया और नशीले पदार्थों की तस्करी जारी रखी. ईडी की जांच में पता चला कि मिर्ची ने ड्रग्स के व्यापार से कमाए गए पैसों से कई संपत्तियां खरीदी थीं. उसकी मौत के बाद ये संपत्तियां उसके बेटों और पत्नी के नाम पर ट्रांसफर की गई थीं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने CrPC की धारा 311A के प्रावधान की संवैधानिक वैधता को रखा बरकरार

ईडी ने मुंबई के गिरगांव में स्थित न्यू रोशन टॉकीज नामक संपत्ति को भी जब्त किया, जिसका संचालन मिर्ची के बहनोई मुख्तार पटका कर रहे थे. पीएमएलए के तहत हुई जांच में यह संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की गई थी, हालांकि अपीलीय न्यायाधिकरण ने इस पर आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- भारत के लिए आपका इरादा और समर्पण प्रेरणा देने वाला

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को…

34 minutes ago

मेरठ के नीले ड्रम के बाद उन्नाव का बक्सा कांड! सिलबट्टे से कुचला सिर, हाईवे पर फेंकी पति की लाश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 28 वर्षीय सोनू सविता की हत्या कर शव को बक्से…

50 minutes ago

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री…

56 minutes ago

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सिर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

1 hour ago