देश

सिविल अदालतों का आर्थिक क्षेत्राधिकार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई : दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को सूचित किया है कि उसने दीवानी अदालतों के आर्थिक क्षेत्राधिकार को तीन लाख रुपए से बढाकर 20 लाख रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. साथ ही केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि संसद की ओर से पंजाब अदालत अधिनियम, 1918 की धारा 39(1) में संशोधन कर दिल्ली में जिला न्यायाधीशोें के आर्थिक अपीलीय क्षेत्राधिकार को बढाया जाए. यह जानकारी दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (कानून, न्याय और विधायी मामले) भरत पराशर ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर दी है.

मामलें में सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ इस मामले में अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी. आर्थिक क्षेत्राधिकार से तात्पर्य किसी मुकदमे के मूल्य या राशि के आधार पर अदालत के अधिकार क्षेत्र से है. पीठ वकील अमित साहनी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी,  जिसमें दिल्ली की दीवानी अदालतों के आर्थिक क्षेत्राधिकार को तीन लाख रुपए से बढाकर 20 लाख रुपए करने की मांग किया गया है. याचिकाकर्ता ने सूचित किया है कि सीमा बढाने का निर्णय हाईकोर्ट ने अपने प्रशासनिक पक्ष में पहले ही ले चुका है, लेकिन एक साल बाद भी केंद्र ने इसे अभी तक अधिसूचित नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago