काशी में पीएम मोदी ने रोड शो किया। सीएम योगी और भूपेंद्र चौधरी रथ पर मौजूद रहे।
PM Modi Varanasi Roadshow PHOTOS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो किया. उन्होंने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सोमवार की शाम को रोड शो की शुरूआत की..और अंत में बाबा विश्वनाथ की आधे घंटे तक पूजा की. इस दौरान वे बनारस की कई चौड़ी सड़कों से गुजरे. हजारों लोगों ने उनका दीदार किया, पीएम ने सबका अभिवादन किया.
यहां तस्वीरों में आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी में निकाले गए रोड शो को देख सकते हैं. उन्होंने 3 घंटे में 5 किमी लंबा रोड शो किया. रविदास गेट पर गले में बनारसी गमछा भी लपेटा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुले वाहन पर भगवा कुर्ता और सफेद सदरी पहनकर विशेष वाहन पर सवार हुए. इस वाहन पर उनके साथ उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सवार हुए.
रोड शो की शुरूआत में पहले पीएम मोदी ने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस रोड शो में 5 हजार से ज्यादा महिलाएं मोदी के वाहन के आगे पैदल यात्रा करती दिखीं.
सोमवार की शाम को मोदी का रोड शो मालवीय चौराहा से संत रविदास गेट होते हुए आगे बढ़ा. मोदी दोनों हाथ जोड़कर लोगों के अभिवादन का जवाब दे रहे थे.
रोड शो मालवीय चौराहा से संत रविदास गेट, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम तक निकला.
रोड शो की शुरुआत में ही मातृ शक्तियों के दल के अलावा, बच्चे, बड़े और बूढ़े मोदी की अगवानी करते नजर आए.
यह भी पढ़िए: बनारस में CM योगी के साथ PM मोदी का सबसे बड़ा रोड शो, हजारों लोग उन्हें देखने सड़कों पर उमड़े
भाजपा ने मोदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है, जहां लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा. भाजपाइयों के मुताबिक, मोदी मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
— भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…