देश

PM मोदी को सामने देख महिला भावुक हो लगी रोने, कहा- आज मेरा सपना हुआ पूरा, पीएम ने दिया आशीर्वाद

बिहार में आज पीएम मोदी ने चुनावी कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण (छपरा) में जनसभा को संबोधित किया. वहीं छपरा पहुंचे पीएम मोदी के सामने एक बहुत ही भावुक कर देने वाला क्षण भी आया. एक महिला उन्हें सामने देख भाव वश फूट-फूटकर रोने लगी. वहीं पीएम मोदी ने महिला के सिर पर हाथ फेर कर उसे आशीर्वाद दिया. भावुक कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

…कहा आज सपना हुआ पूरा

छपरा के हवाई अड्डा मैदान में पीएम मोदी की रैली के होनी थी. इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टर से पीएम मोदी उतर ही रहे थे उसी समय हैलीपैड के पास सारण महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी के साथ ही एक दूसरी महिला भी खड़ी थी. उस महिला ने जैसे ही पीएम मोदी को देखा वह फूट-फूटकर रोने लगी. लाख चुप कराने के बाद भी वह पीएम को देखकर रोती रही. वहीं महिला ने यह भी कहा कि आज उसका सपना पूरा हो गया.

पीएम ने साधा विपक्ष पर निशाना

वहीं मुजफ्फरपुर और सारण लोकसभा क्षेत्रों में एक के बाद एक तीन रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ ‘इंडी’ गठबंधन वाले आजकल ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं कि केंद्र में इनकी सरकार बन जाएगी. इन लोगों ने पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने के बारे में सोचा है. पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे तो देश का भला होगा क्या.”

इसे भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Roadshow: पीएम ने काशी में की बाबा विश्वनाथ की पूजा, उनके रोड शो में ऐसे उमड़ी जनता | तस्वीरें

वहीं पीएम मोदी ने सभा में देश दुनिया में बढ़ते भारतीय रूतबे को लेकर कहा कि मोदी ने कहा, ‘‘यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है. आज दुनिया में भारत की साख भी है और भारत की धाक भी है. यह चुनाव देश की साख, धाक और रुतबा बढ़ाने के लिए है.’’उन्होंने आगे कहा कि “यह हिंदुस्तान का भविष्य तय करने, नेतृत्व चुनने का चुनाव है और देश को कांग्रेस की कमजोर, डरपोक एवं अस्थिर सरकार बिलकुल नहीं चाहिए.”

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago