देश

पुणे पुलिस ने 2500 करोड़ रुपए की ‘म्याऊं-म्याऊं’ ड्रग्स जब्त की, 5 गिरफ्तार, दिल्ली में भी की थी छापेमारी

Pune Police Seized 2500 Crore ‘meow-meow’ Drugs: पुणे पुलिस ने दो दिनों तक चली छापेमारी के बाद 1100 किलो से अधिक मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद की है. इसकी कीमत 2500 करोड़ से अधिक है. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में 5 लोगों को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. मेफेड्रोन को लोकल भाषा में म्याऊं. म्याऊं भी कहते हैं.

इससे पहले क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पुणे के भैरवनगर और विश्रांतवाड़ी इलाकों में छापेमारी के दौरान 3 तस्करों को पकड़ा था. उनके पास से 1.75 किलो मेफेड्रोन जब्त की गई थी. जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए आंकी गई. इस ड्रग्स की एक बड़ी खेप पुणे के कुरकुंभ में इलाके में रखी गई थी. पुलिस ने यहां से 650 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त किया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस ड्रग्स की दिल्ली में सप्लाई होनी थी.

ये भी पढ़ेंः Lucknow: मदरसे में मौलाना और उसके भाई ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मां ही भेजती थी आरोपी के पास

मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को पकड़ा है. पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए 5 लोगों में से 3 लोग कुरियर बाॅय है. वहीं दो अन्य युवक शामिल हैं. एक शख्स की पहचान अनिल साबले के तौर पर हुई है जो फैक्ट्री का मालिक है. पुलिस ने अनिल की फैक्ट्री से ही मेफेड्रोन बरामद की है.

कनेक्शन तलाश रही पुलिस

पुलिस ने मामले में फैक्ट्री मालिक अनिल साबले को ठाणे के डोंबिवली से पकड़ा है. मामले में पुलिस ने कुख्यात ड्रग्स तस्कर ललित पाटिल से आरोपियों के जुड़े होने का शक है. मामले में पाटिल की संलिप्तता को लेकर जांच चल रही है. पुणे पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस भी ज्वाॅइंट ऑपरेशन चला रही है.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: “राहुल गांधी में नहीं है शर्म और संस्कार… “कांग्रेस सांसद के यूपी वाले बयान पर फूटा स्मृती ईरानी का गुस्सा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

22 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago