देश

Ameen Sayani Death: नहीं रहे रेडियो की दुनिया के दिग्गज RJ अमीन सयानी, ‘गीतमाला’ शो से मिली थी अलग पहचान, दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

Ameen Sayani Death: रेडियो की दुनिया के जाने-माने रेडियो जॉकी (RJ) अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. अमीन सयानी ने मंगलवार (20 फरवरी) को देर शाम मुंबई स्थित एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली. अमीन सयानी को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अमीन सयानी के निधन से एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

हार्ट अटैक आने से हुई अमीन सयानी की मौत

अमीन सयानी के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता मंगलवार को दक्षिण मुंबई स्थित घर पर थे. तभी करीब शाम को 6 बजे हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें तत्काल एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने थोड़ी देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे अमीन सयानी

अमीन सयानी कई गंभीर बीमारियों से काफी दिनों से जूझ रहे थे. पिछले 12 साल से अमीन सयानी पीठ के दर्द से परेशान थे. जिसकी वजह से उन्हें चलने में काफी दिक्कतें होती थीं और वॉकर की मदद से चलते-फिरते थे.

ये भी पढ़ेंः Lucknow: मदरसे में मौलाना और उसके भाई ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मां ही भेजती थी आरोपी के पास

लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

अमीन सयानी रोडियो सिलोन और उसके बाद विविध भारती से लगभग 42 सालों तक जुड़े रहे. इस दौरान हिंदी गीतों का उनका कार्यक्रम बिनाका गीतमाला ने सफलता के कई प्रतिमान गढ़े. इस कार्यक्रम को सुनने से लोग बेताब रहते थे. इस कार्यक्रम के जरिए अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के बेताज बादशाह बन गए थे.

अमीन सयानी के नाम पर 54 हजार स ज्यादा रेडियो कार्यक्रम/कम्पेअर/ वॉयसओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अलावा अमीन सयानी ने 19 हजार जिंगल्स के लिए अपनी आवाज दी. जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था. अमीन सयानी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अनाउंसर के तौर पर भी काम किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

21 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

36 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

55 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago