देश

“भांजे ने कहा कि दो का मतलब दो करोड़ होता है”- सीएम भगवंत मान ने लगाया आरोप- क्रिकेटर से चन्नी ने मांगी थी रिश्वत

Corruption Allegations On Channi: आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. भगवंत मान ने एक किस्सा बयान करते हुए इस बात का जिक्र किया कि चन्नी ने एक क्रिकेटर से 2 करोड़ की घूस मांगी थी. भगवंत मान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में तब आया जब वह किक्रेट मैच देखने के लिए धर्मशाला गए थे तभी एक खिलाड़ी उनसे मिला था और आपबीती सुनाई थी.

पहले अमरिंदर फिर चन्नी

भगवंत मान ने कहा कि खिलाड़ी ने बताया कि वह पहले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास नौकरी लेने के लिए गया था. उस दौरान इस बात पर सहमति भी बन गई थी. लेकिन तभी कांग्रेस ने प्रदेश की कमान बदल दी और चन्नी CM बन गए. इसके बाद वह चन्नी के पास गया और खिलाड़ी की बात सुनने के बाद चन्नी ने उसे अपने भांजे से मिलने को कहा. जब वह भांजे से मिला तो काम को लेकर उसने कहा कि दो लगेगा. भगवंत मान ने  इस बात का दावा किया कि वो खिलाड़ी जब चन्नी के भांजे के पास 2 लाख रुपये लेकर पहुंचा तो उसने उसे गालियां दीं. माजरा यह था कि चन्नी के भांजे ने कहा कि दो का मतलब दो करोड़ होता है. इसके अलावा भगवंत मान ने कहा कि अभी भी यह लोग कहते हैं हम गरीब हैं और हमारे खिलाफ ही जांच क्यों होती है.

यह लोग कहते हैं हम गरीब हैं

विजिलेंस विभाग कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है. बीते महीने ही विजिलेंस विभाग ने 7 घंटे से ज्यादा तक चन्नी से पूछताछ की थी. वहीं इस पूछताछ को लेकर उस समय कहा जा रहा था कि विजिलेंस विभाग ने चरणजीत सिंह चन्नी से माइनिंग केस में उनके भांजे भूपिंदर हनी के पास से बरामद हुए 10 करोड़ रुपयों के बारे में भी पूछताछ की थी.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश, केजरीवाल के बाद अब खड़गे-राहुल से मिले नीतीश कुमार

मुझे बदनाम करने की कोशिश

वहीं अपने ऊपर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि उन्हें जानबूझ कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उनके ऊपर फर्जी और नाजायज तरीके से मामला दर्ज करने की कोशिशें हो रही हैं. वहीं जांच को लेकर चन्नी ने कहा था कि मैंने अपनी संपत्ति से जुड़े सभी ब्यौरे विजिलेंस विभाग के सामने पेश कर दिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago