देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती का मास्टर प्लान तैयार, दिया नया नारा, धर्म को लेकर कही बड़ी बात

अवनीश कुमार

UP Politics: निकाय चुनाव में हार का मुंह देखने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अब कोई गलती नहीं करना चाहती हैं. इसीलिए वह लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रही हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो वह लोकसभा चुनाव को लेकर मास्टर प्लान तैयार कर चुकी हैं. मायावती ने धर्म के गलत इस्तेमाल पर जागरूकता अभियान चलाने की ठानी है. साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए बसपा की बूथ कमेटी में भी बदलाव देखने को मिलेगा. खबर सामने आ रही है कि बसपा झारखंड, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव पर भी फोकस कर रही है.

धर्म को लेकर मायावती ने लगाया ये आरोप

सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी अन्य राजनीतिक दलों की भांति ही सक्रिय हो चुकी है. यही वजह है की बसपा मुखिया लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहीं हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो बसपा लोकसभा चुनाव से पहले खास तौर से दलितों और पिछड़ों के बीच पैठ बढ़ाने की योजना बना रही है. राजनीतिक दलों की ओर से धर्म के गलत इस्तेमाल पर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया है. मायावती का आरोप है कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए धर्म का गलत इस्तेमाल पार्टियां कर रही हैं. मायावती राजनीतिक करवट के लिए जागरूकता अभियान पर ही जोर दे रही हैं. इसी के साथ बसपा झारखण्ड, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: पूजा-पाठ के साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थाई कार्यालय का हुआ शुभारंभ, जनवरी में भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला

आरक्षण को लेकर सरकार पर लगाया आरोप

मायावती का कहना है कि राजनीतिक करवट के लिए जागरूकता अभियान जरुरी है, क्यों कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ दल धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. दिल्ली, झारखण्ड और जम्मू कश्मीर के पदाधिकारियों की बैठक में बसपा मुखिया ने कहा कि विभिन्न सरकारों ने नौकरियों में आरक्षण को निष्क्रिय और निष्प्रभावी बना दिया है. यह मुद्दा एससी, एसटी और ओबीसी परिवारों को प्रभावित कर रहा है. ऐसे में उनके बीच अपना मिशनरी प्रयास और तेज करना होगा.

मायावती ने दिया नया नारा

बताया जा रहा है कि मायावती ने ‘वोट हमारा, राज तुम्हारा, नहीं चलेगा’ नारा दिया है. इससे साफ हो गया कि लोकसभा चुनाव में बसपा का फोकस दलित और अतिपिछड़ा ही होंगे. हालांकि इससे पहले हुई बैठक में मायावती ने सभी धर्मो को साथ लेकर चलने की भी बात कही थी. अब देखना ये है कि निकाय चुनाव में बसपा को सिरे से नकार देने वाली जनता लोकसभा चुनाव में मायावती का कितना साथ देती है, ये तो वक्त ही बताएगा, फिलहाल मायावती पूरे जोड़-तोड़ में लगी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

16 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

39 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

2 hours ago